बिसरख में स्वयं सहायता एवं एनजीओ द्वारा शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकप्रिय लोकसभा सांसद डॉ. महेश शर्मा जी रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की और कार्यक्रम संचालन जिला संयोजक योगेश चौधरी ने किया। जिसमें स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ की बहनों ने बड़ी संख्या भाग लिया।
मुख्य अतिथि ने महिलाओं के योगदान को सराहा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की माता-बहनों के लिये नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास करा कर संसद में 33 प्रतिशत कोटा देने का ऐतिहासिक कार्य किया है। महिला शक्ति आज आगे बढ़ कर हर क्षेत्र में कार्य कर रहीं है। किसी ने कल्पना नहीं की थी की महिलाएँ अंतरिक्ष में जाएंगी, महिलायें ड्रोन उड़ाएंगी लेकिन आज महिलाएं सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में बढ़कर रुचि ले रही है और महिलाएँ प्राकृतिक खेती में अपना योगदान दे रही है।
सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कर रही कार्य
शक्ति वंदन कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज़िला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि शक्ति वंदन कार्यक्रम पूरे देश व प्रदेश में चल रहे हैं नारी के सम्मान और उनके लिये सरकार दर्जनों योजनाओं से महिला के सशक्तिकरण का कार्य कर रही है। जिससे महिलाएँ उज्ज्वला गैस, आयुष्मान कार्ड, ड्रोन सखी योजना, सखी ऋण, महिला उद्यमी आदि से आत्मनिर्भर हो रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे अतिथिगण
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सेवानन्द शर्मा, ज़िला महामंत्री दीपक भारद्वाज, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनी तोमर, कार्यक्रम अभियान के संयोजक योगेश चौधरी, इंद्र नागर, रवि जिंदल, डॉ. प्रियंका चौधरी, पूनम सिंह, साधना सिसोदिया, संगीता तिवारी, संगीता रावल, सतीश भाटी, कर्मवीर आर्य, मुकेश चौहान, अपर्णा, शांति सिंह, सविता गुर्जर, शशि कौशिक, ज्योति सिंह, अरुणा शर्मा आदि सैंकड़ों स्वयं सहायता समूहों NGO के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025