Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कॉन्ट्रैक्टरों के अधीन सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य जांच के लिए छह अलग-अलग तिथियों पर निशुल्क शिविर लगवा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर लग रहे शिविर के पहले दिन मंगलवार को 126 सफाईकर्मियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में जेपी हॉस्पिटल की टीम ने इन सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की।
इस दिन लगेंगे शिविर
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी विशु राजा ने बताया कि अगला शिविर 19 जनवरी को आयोजित होगा। उसके बाद 22 जनवरी, 24 जनवरी, 27 जनवरी और 30 जनवरी को भी शिविर लगाए जाएंगे। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार का कहना है ग्रेटर नोएडा और यहां के नागरिकों को स्वस्थ रखने में सफाईकर्मियों का रोल सबसे अहम है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखना, हम सभी की जिम्मेदारी है। प्राधिकरण की पहल पर स्वास्थय शिविर लगाया जा रहा है। इस तरह के प्रयास आगे भी किए जाएंगे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025