Noida: नोएडा में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, फेज 3 थाना पुलिस क्षेत्र में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार में भीषण आग लग गई। जिससे कार ड्राइवर की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना से आसपास हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। इसके साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह थाना फेस-3 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 59 मेट्रो स्टेशन के नीचे यू टर्न पर जा रही कार में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुऐ थाना फेस-3 पुलिस, एफएसएसओ मय फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल पर रवाना हुई। आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। प्रथम द्रष्टया प्रतीत होता है कि गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर डिवाइडर पर चढ गई है। गाड़ी में सवार 1 अज्ञात व्यक्ति की दुःखद मृत्यु हो गई। फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर निरीक्षण करते हुए पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर अन्य आवश्यक कार्यवाही की गयी। शव के शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। यातायात सुचारू है।कानून व्यवस्था सम्बन्धित कोई समस्या नही है
नोएडा में थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के एक्सप्रेसवे पर मयूर स्कूल के पास एक्सप्रेस-वे पर एक हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार महिंद्र एक्सयूवी 500DL 12 CQU9362 ग्रे कलर डिवाइडर से टकराकर ग्रीन बेल्ट में पलट गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान दूसरी कार में सवार साथी युवक तीनों को तुरंत दिल्ली के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया। जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
रफ्तार के चक्कर में हुए हादसे का शिकार
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की पहचान दिल्ली के नितिन उर्फ बबलू के रूप में हुई है। घटना में बॉबी और आशीष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय दो कार तेज रफ्तार में साथ चल रही थी। अचानक एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर ग्रीन बेल्ट में पलट गई। इसके बाद दूसरी कार में सवार युवक का ग्रुप घटना में घायल तीनों युवकों को दिल्ली के एक निजी अस्पताल ले गए।
शव का पंचनामा कर जारी है कार्यवाही
पुलिस को हादसे की जानकारी मिली, जिसकी बाद पुलिस घटनास्थल और अस्पताल पहुंची। जहां मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही आगे की कार्यवाही जारी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025