Noida: सेक्टर 113 थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। सेक्टर 119 स्थित आम्रपाली प्लेटीनाम सोसाइटी में एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। वहीं, कार में बैठे दो व्यक्तियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

नोएडा एडिशनल डीसीपी शक्ति अवस्थी के मुताबिक, थाना सेक्टर-113 नोएडा क्षेत्रांतर्गत आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी सेक्टर-119 में कार में आग लगने की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड की मदद से आग को बुझा दिया गया। कार से दो लोगों के शवों को निकाला गया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है, जांच कर अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गाड़ी की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
Noida: नोएडा में एक बार फिर चलती कार आग का गोला बन गई। हालांकि ड्राइवर ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा ली। सड़क पर कार जलती देख एक बार राहगीर सहम गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
पार्थला चौक पास अचानक कार में लगी आग
जानकारी के मुताबिक, नोएडा के पार्थला चौक के पास शुक्रवार देर रात एक कार जा रही थी। तभी कार में अचानक धुआं उठने लगा। देखते-देखते कार में लपटें उठने लगी। यह देखते ही कार ड्राइवर चलती कार से कूद कर जान बचाई। इसके बाद कार में भीषण आग लग गई। कार आग का गोला बन गई। आग लगने से आसपास हड़कंप मच गया। वहीं, राहगीरों की सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। वहीं, पुलिस कार में आग लगने के कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है।
नोएडा में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते वाहन जलकर खाक हो गए। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 104 स्थित हाजीपुर गांव में बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया। जिसकी चपेट में आकर एक कार, बाइक और एक स्कूटी धू-धू कर जल जलकर राख हो गई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। साथ ही इलाके में 12 घंटे से ज्यादा बिजली भी गुल रही। इस पूरी घटना के बाद से लोगों में बिजली विभाग को लेकर काफी गुस्सा भी नजर आया।
वाहनों को जलता देख मची अफरा-तफरी
हाजीपुर में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते शनिवार रात में बिजली का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया। उस तार के नीचे गिरते ही होटल के बाहर खड़ी हुई एक स्विफ्ट कार, बाइक व एक स्कूटी तार की चपेट में आ गई। वाहनों को जलता देख तरफ अफरा-तफरी मच गई। सूचना पुलिस और दमकल विभाग की टीम वहां पहुंची। दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
जनहानि की सूचना नहीं
बिजली विभाग को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। वाहनों की हानि हुई साथ ही इलाके में बिजली भी गुल रही। लेकिन गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि ओवरलोड होने की वजह से बिजली का तार नीचे गिर गया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025