Noida: नोएडा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है।
महामाया के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, थाना 39 थाना क्षेत्र में स्थित नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले मार्ग महामाया के पास तेज रफ्तार आ रही कार डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद सामने से आ रहे साइकिल में कार ने टक्कर मार दी। कार की जोरदार टक्कर लगने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही देर में तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
कार में सवार दोनों लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
वहीं, कार में सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए। हालांकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, कार सवार 2 लोगों पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
Noida: नोएडा में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार देर रात कोतवाली फेज-वन क्षेत्र में डीएनडी के पास डिवाइडर से कार टकरा गई, जिस कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें कैलाश हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा नंबर की हुंडई की एक कार दिल्ली से नोएडा की तरफ आ रही थी। उस कार में एक महिला के साथ ही चार लोग बैठे थे। लोगों के मुताबिक, कार जैसे ही डीएनडी पार करके नोएडा में पहुंची तो फिल्म सिटी के लिए उतरने वाले रास्ते के निकट डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने गंभीर रूप से घायल चारों को कार से बाहर निकाला और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस घायल और मरने वाले की पहचान करने में जुटी है। वहीं, हादसे के बाद डीएनडी के पास कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई भी कार के सामने नहीं आया।
Noida: गौतमबुद्ध नगर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दो तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में चालक समेत चार लोग हुए गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के अंतर्गत नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर रविवार रात को दो कार विपरीत दिशा से आ रहीं थी। तभी अनियंत्रित होकर दोनों कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही दोनों कारों में बैठे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। एक्सप्रेसवे थाना पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस घायलों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Noida: नोएडा में दर्दनाक हादसा हो गया। सेक्टर 63ए के बी ब्लॉक में एक रईसजादे ने घर के सामने मां के साथ खेल रही छोटी बच्ची को कुचल दिया। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजनों को बच्ची को कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं, बच्ची के कुचलने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पुलिस ने केस दर्ज ड्राइवर की कर रही तलाश
नोएडा पुलिस कमिश्रनेट मीडिया सेल के अनुसार, थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में शुक्रवार देर रात्रि में एक बच्ची का एक्सीडेंट हो गया था, जो निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई । घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए थाना-63 पुलिस केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है । एक्सीडेंट करने वाली कार को चिन्हित कर ली गई है । कार चालक की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है । बच्ची के अच्छे उपचार के लिए भी अस्पताल प्रशासन से संपर्क किया गया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025