Road Accident In Noida: नोएडा के थाना बीटा-2 के अंतर्गत मित्रा गोलचक्कर के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान बस में सवार 50 छात्र मौजूद थे, जिसमें 12 से ज्यादा छात्रों को चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, नोएडा के थाना बीटी-2 के पास उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब मित्रा गोलचक्कर के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। कहा जा रहा है कि बस में निजी कॉलेज के 50 छात्र मौजूद थे। घटना में 12 से ज्यादा छात्रों को चोट आई है। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बस का शीशा तोड़कर छात्रों को बाहर निकाला। इसके बाद लोगों की मदद से घायल छात्रों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, इस दौरान पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बस अनियंत्रित होकर पलटी है। घटना में घायल सभी छात्रों का इलाज कराया जा रहा है। साथ ही मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025