Noida: तेज रफ्तार से जा रही निजी स्कूल की बस ने एक स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-100 की है। जहां तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित बस ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। जिसमें महिला घायल हो गई। हादसे में महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
Greater Noida: एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसा सूरजपुर थाना क्षेत्र के तिलपता गांव के पास की है। जहां स्कूल से बच्चों के घर छोड़ने जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, जिससे बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया।

पुलिस ने बच्चों के बस निकाला बाहर
सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहंची पुलिस ने सभी बच्चों के सुरक्षित बस से बाहर निकाला। इस दौरान स्कूल के बच्चे डरे सहमे दिखे। पुलिस ने सभी बच्चों को अपनी गाड़ी से बच्चों को घर पहुंचाया।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आज सुबह करीब साढ़े तीन बजे बड़ा बस हादसा हो गया। ये हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ, जहां पर श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत की खबर आई है और 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
ड्राइवर को आई नींद की झपकी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस के ड्राइवर को नींद की झपकी आई थी। जिसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे से नीचे जाकर पलट गई। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दो बालिकाओं की मौत
जानकारी के मुताबिक, घायलों में 7 और 14 साल की दो बालिकाएं भी शामिल थीं, जिनकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि अभी दोनों की शिनाख्त नहीं हुई है। यह घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 51 पर हुई। ये श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।
65 सवारियां थी सवार, हो रही थी घऱ वापसी
हादसे का शिकार हुई बस छत्तीसगढ़ की ओर जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, बस में 65 यात्री सवार थे, जिनमें से लगभग 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, जो वैष्णो देवी से दर्शन कर वृंदावन आए थे और शुक्रवार की रात वापस छत्तीसगढ़ जा रहे थे।
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज रफ्तार निजी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें स्कूली बच्चे सवार थे। बस फलेदा से करौली बांगर की तरफ जा रही है, लेकिन फलेदा गांव से बाहर निकलते ही बस का पहिया गीली मिट्टी की वजह से साइड में धस गया। जिस कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में कुछ बच्चों को हल्की चोट आई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चों को बस से बाहर निकाला। बच्चे को उपचार हेतु परिजनों की मौजूदगी में अस्पताल भिजवा दिया गया है।
हादसे से बच्चों में फैली दहशत
बस पलटने के हादसे के बाद बच्चों में दहशत का माहौल बन गया। घटना के दौरान बच्चे जोर-जोर से चीखने लगे। हादसे में कई बच्चों को चोट भी लगी है। स्थानीय निवासियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रबूपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ, जब स्कूल बस तेज रफ्तार से जा रही थी और अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर उठ रहे सवाल
हादसे के बाद सबसे पहला सवाल मुहर्रम की छुट्टी के बावजूद स्कूल खुला होने का है। हादसे के बाद स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं। पेरेट्स ने साफतौर पर कहा है कि बच्चों की सुरक्षा के मामले में वो कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने क्या कहा?
इस घटना को लेकर ग्रेटर नोएडा के एडशिनल डीसीपी अशोक शर्मा ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि बुधवार को थाना रबूपुरा क्षेत्रांतर्गत गांव फलेदा से करौली बांगर की ओर जा रही निजी स्कूल की बस में स्कूली बच्चे सवार थे। बस गांव फलेदा से बाहर निकलते ही उसका एक पहिया गीली मिट्टी के कारण साइड में धस गया, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कुछ बच्चों को हल्की चोटें आईं। एक बच्चे के सिर में चोट आई है और वह बड़ी करौली नगला कंचन का निवासी है। मौके पर स्थिति के साथ स्कूल प्रबंधक और पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं। शांति व्यवस्था बनी हुई है और बच्चों को उपचार के लिए उनके परिजनों की मौजूदगी में अस्पताल भेजा गया है। बस को गड्ढे से निकालने के लिए कार्यवाही की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025