Noida: गजब की दबंगई नोएडा में चल रही है. यहां दबंगों ने मेमोज खाने के बाद पैसे मांगने पर दबंगों ने रेहड़ी संचालक के साथ मारपीट की. पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. अब थाना फेज 3 पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू और 10 हजार रुपए बरामद किए हैं.
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मीडिया सेल के अनुसार, रविवार शाम को मामूरा चौक पर एक युवक रेहड़ी पर मोमोज बेच रहा था। इसी दौरान कार में आए विशाल प्रताप और प्रेमजीत सिंह ने मोमोज लेकर खाया। जब रेहड़ी संचालक ने पैसे मांगे तो दोनों दबंगों ने मारपीट की और रुपये भी छीनकर फरार हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर थाना फेज 3 पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच सोमवार को बीट पुलिसिंग व गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने विशाल प्रताप, सचिन प्रताप को मामूरा चौक से गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से लूटे हुए 10 हजार रुपये, एक चाकू और कार बरामद की है।
Noida: गौतमबुद्ध नगर जिले में आए दिन सड़कों पर उत्पात मचाने का वीडियो सामने आ रहा है। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के एमिटी यूनिवर्सिटी के पास का है। जहां से एक युवक पर जानलेवा हमले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं।
डंडों से कार के शीशे पर हमला
सेक्टर-126 में कुछ युवक एक कार के शीशे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। लाठी-डंडे लिए कुछ युवक अचानक कार पर हमला करने लगे। देखते ही देखते दबंगों ने कार के शीशे को तोड़ दिया। कुछ दिन पहले कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-104 में एयर इंडिया के क्रू मेंबर सूरजमान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फिलहाल पुलिस ने हमले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Noida: हाईटेक शहर में खुलेआम दबंगों की दबंगई सामने आई है। दबंगों ने वहां दबंगई दिखाई, जहां लोगों को इलाज किया जाता है। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र मे स्थित एक निजी अस्पताल में दबंगों ने सिक्योरिटी गार्ड और महिला के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट की घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। वहीं, पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
लिफ्ट में जाने के लेकर हुई थी कहासुनी
जानकारी के मुताबिक, एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के सेक्टर 128 में स्थित जेपी हॉस्पिटल में दो युवक पहुंचे थे। अस्पताल की लिफ्ट में जाने को लेकर सिक्योरिटी से कहासुनी हो गई। इसे आग बबूला हुए दोनों युवक सिक्योरिटी गार्ड पर टूट पड़े। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दोनों युवक सिक्योरिटी गार्ड को फर्श पर पटककर लात-जूतों ताबड़तोड़ पिटाई कर रहे हैं।

महिला स्टाफ को दिया जोर से धक्का
वहीं, सिक्योरिटी गार्ड खुद का बचाव करने की कोशिश कर रहा है लेकिन दबंग युवक मानने को तैयार नहीं है। वहीं, अस्पताल में तैनात महिला स्टाफ सिक्योरिटी गार्ड को बचाने गई तो दबंगों ने उसे भी नहीं छोड़ा। एक दो बार तो दबंगों ने छिटक कर दूर किया। बाद में महिला को दबंगों ने उठाकर फेंक दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
सेक्टर 126 थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अक्षय को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक उसका साथी अज्ञात फरार है। पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गौर मॉल के पास गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला
वहीं, ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश के चलते बीच रोड पर पेड़ गिर गया। हालांकि गनीमत रही के जिस वक्त पेड़ गिरा, मौके पर कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रेनो वेस्ट के गौर मॉल के पास पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया था। सूचना पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने गिरे पेड़ को किनारे कर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू की।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025