उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर में गोलगप्पे के ठेले से विवाद शुरु हुआ, जोकि इतना बढ़ गया कि गोलियां तक चल गईं। जिसमें 6 लोग घायल हो गए। दो पक्षों के बीच कहासुनी से शुरु हुई बातचीत छत पर से गोली चलाने तक जा पहुंचीं, पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गोलगप्पे की तरह फूले लोग, चली गोलियां
रनियां थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौराहे पर बुधवार की शाम को एक ठेले के पास गोलगप्पे खाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जानकारी के मुताबिक, विवाद होने के कुछ देर बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की दुकान पर हमला कर दिया जिसमें जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे भी चले। इसी दौरान छत पर चढ़े मकान मालिक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग भी शुरू कर दी। इस विवाद में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए है, हालांकि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है। मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस तक पहुंची, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
क्या हुआ विवाद?
बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत में, फत्तेपुर रोशनाई गांव के रहने वाले सत्यम सिंह राजेंद्र चौराहे पर पानी की बोतल लेने के लिए कार से उतरा, तो वहां पहले से मौजूद गंगा सिंह नाम का युवक ठेले के पास गोलगप्पे खा रहा था। दोनों में किसी बात को लेकर पहले कहासुनी शुरु हुई थी, फिर मारपीट होने लगी। इसके बाद नीलम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आर्यनगर निवासी दीपू, हरिशंकर, लाला टांडिया, लालू, हरिकिशन, सुनील, कल्लू, गंगा सिंह, लल्लन, और 10 अज्ञात के खिलाफ रनिया थाने में मारपीट और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है।
गलत रिपोर्ट का हवाला देकर हुई मारपीट
केस दर्ज कराए जाने के बाद गुरुवार को दूसरे पक्ष की दुकान पर सैकड़ों की संख्या आए लोगों ने हमला कर दिया। उनका कहना था कि उनके खिलाफ गलत रिपोर्ट लिखाई गई है। इस दौरान दुकान के आसपास जो भी मिला उसे पीटा गया। इसके बाद छत पर दुकान मालिक रवि गुप्ता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग करता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर रिएक्शन भी दे रहे हैं कि कानपुर खुद में गजब शहर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना में एक पक्ष की तहरीर पर 9 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025