ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में बनी सहारा सिटी में हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर गरजा और सवा लाख वर्ग मीटर से अधिक एरिया पर हुए अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया। दरअसल बादलपुर का सहारा सिटी एरिया ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आता है। जहां कुछ कॉलोनाइजर इस जमीन पर कॉलोनी काटने की कोशिश कर रहे थे और छोटे-छोटे प्लॉट काटकर लोगों को बेच रहे थे। जिसको लेकर प्राधिकरण की तरफ से पूर्व में धारा-10 की नोटिस जारी करते हुए। इन कॉलोनाइजरों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन उनकी तरफ से नोटिस पर कोई अमल नहीं किया गया। जिसको लेकर कार्रवाई की गई
अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर प्राधिकरण और पुलिस-प्रशासन की डेढ़ सौ सदस्यों की टीम ने मिलकर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने सवा लाख वर्ग मीटर एरिया को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया। बता दें कि टीम सुबह करीब 11 बजे मौके पर पहुंची और लगातार 4 घंटे तक 12 जेसीबी का इस्तेमाल कर अतिक्रमण हटाया गया। इसमें 5 डंपरों व अन्य मशीनरी का भी इस्तेमाल किया गया.
OSD हिमांशु वर्मा ने दी ये जानकारी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओएसडी हिमांशु वर्मा ने बताया कि ये जमीन ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में है। जिस पर अवैध निर्माण करने की कोशिश की जा रही थी। जिसके चलते कार्रवाई की गई और इन कॉलोनाइजरों के खिलाफ प्राधिकरण की तरफ से एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है..साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अधिसूचित एरिया में जमीन पर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अगर कहीं पर अवैध निर्माण हो चुके हैं, तो उनको भी सील किया जाएगा।
CEO ने की अतिक्रमण को लेकर अपील
प्राधिकरण के CEO एनजी रवि कुमार ने परियोजना विभाग के सभी वर्क सर्किल प्रभारियों को अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। सीईओ ने वर्क सर्किल प्रभारियों से कहा - कि अधिसूचित एरिया में जहां भी अतिक्रमण हो रहा हो.. उसको अभियान चलाकर तोड़ दिया जाए। सीईओ ने लोगों से अपील की है "कि इन कॉलोनाइजरों के चंगुल में फंसकर अपनी गाढ़ी कमाई न लगाएं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग के महाप्रबंधक व ओएसडी हिमांशु वर्मा और एसीपी हेमंत उपाध्याय के नेतृत्व में वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार, बादलपुर थाने के एसएचओ अमरेश सिंह व थाने की पुलिस, दो कंपनी पीएसी और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल एक व दो के सभी सदस्यों ने मिलकर कार्रवाई को पूरा किया ।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025