यूपी के बरेली में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. यूपी पुलिस ने 9 महिलाओं की हत्या करने वाले सीरियल किलर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. सीरियल किलर की पहचान कुलदीप के तौर पर हुई है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने 6 हत्याएं कबूल कर ली हैं. दरअसल बरेली के शाही और शीशगढ़ इलाके में पिछले 14 महीनों में 9 महिलाओं की हत्या हुईं थीं. हत्या का पैटर्न एक समान था. सभी महिलाओं का साड़ी से गला घोंटा गया था. लाशें झाड़ियों या खेत से बरामद हुईं थी. हत्या की गई सभी महिलाओं की उम्र 45 साल से 55 साल के बीच थी. हत्या की वारदात बरेली के एक ही क्षेत्र में कुछ दिनों बाद-बाद हो रही थीं. इसलिए पुलिस को सीरियल किलिंग का शक हुआ. जिसके बाद एंगल से जांच शुरू की गई.
6 हत्याओं की वारदात आरोपी ने कबूलीं
बरेली के SSP अनुराग आर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को महिलाओं को लेकर कुंठा है. वो महिलाओं को अपने झांसे में फंसाता था. उसके बाद उनसे फिजिकल रिलेशन बनाने को कहता था. इनकार करने पर महिलाओं की हत्या कर देता था. हत्या का पैटर्न एक ही होता था. आरोपी साड़ी से गला दबाकर हत्या करता था. आरोपी ने 6 हत्या की बात कबूल की है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
'ऑपरेशन तलाश' के तहत 22 टीमों का गठन
पुलिस ने बताया कि महिलाओं की हत्याओं के खुलासे के लिए एक वॉर रूम तैयार किया गया था. प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों का संज्ञान लिया गया. इस ऑपरेशन को 'ऑपरेशन तलाश' नाम दिया गया था. 22 टीमों का गठन कर 25 किलोमीटर एरिया के रेडियस में करीब 1500 CCTV के फुटेज खंगाले गए. 600 नए CCTV कैमरे भी लगाए गए. महाराष्ट्र में सीरियल किलर को लेकर एक स्टडी की गई. डेढ़ लाख मोबाइल नंबरों का डेटा लेकर जांच की गई. बॉडी बॉर्न कैमरे, खुफिया कैमरे लगा कर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया. आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 3 दिन पहले संदिग्धों के 3 स्कैच जारी किए थे. इनमें से एक स्कैच कुलदीप का था. मर्डर पैटर्न को लेकर क्लीनिकल साइकोलॉजी के एक्सपर्ट से भी सलाह ली गई. इससे जांच टीम को यह पता चला कि शाही पुलिस स्टेशन एरिया साइको किलर का सेंटर पॉइंट है. यहीं से एक मुखबिर की सूचना पर आरोपी को अरेस्ट किया गया.
आरोपी में महिलाओं को लेकर भरी है कुंठा
पुलिस के मुताबिक, कुलदीप गंगवार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बाकरगंज समुआ का रहने वाला है. उसकी उम्र 40 साल के आसपास बताई जा रही है. पुलिस को जांच में पता चला कि उसकी गलत हरकतों की वजह से उसकी बीवी छोड़कर चली गई थी. जिसके बाद उसे महिलाओं को लेकर एक कुंठा होने लगी. इसके बाद वो महिलाओं को अपने झांसे में फंसाता. फिर जबरदस्ती करने की कोशिश करता. नाकाम रहने पर गला घोंटकर महिलाओं को मौत के घाट उतार देता था.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025