Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में रिश्तों का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। ठसराना गांव में वशीकरण के नाम पर एक महिला से होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
परिवार को वश करने का तरीका बताने के लिए बुलाया था
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, करीब 7 महीने पहले एक व्यक्ति की पत्नी के साथ ठसराना गांव के लोकेश ने एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया था। आरोपी कोई और नहीं बल्कि पीड़िता का जीजा है। महिला के पति का आरोप है कि परिवार के लोगों पर वशीकरण के बहाने आरोपी उसकी पत्नी को बाहर ले गया था। इसके बाद होटल में ले जाकर उसकी पत्नी के साथ रेप किया था।
गर्भवती होने पर परिजनों को महिला ने बताया
पीड़िता ने इसका जब विरोध किया तो आरोपी ने परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके चलते पीड़िता ने शिकायत नहीं की थी। पीड़िता के पतिा का है दुष्कर्म की वजह से उसकी पत्नी गर्भवती भी हो गई थी। जिसकी जानकारी उसने करीब 10 दिन पहले परिवार के लोगों को दी थी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025