NOIDA: उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक रविवार को गौतमबुद्ध नगर के दौरे पर आए। यहां पर मंत्री बृजेश पाठक सबसे पहले सेक्टर-30 स्थित बाल चिकित्सालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने सबसे पहले BSL-3 लैब का उद्घाटन किया। इसके बाद डिप्टी CM जिला चिकित्सालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने मॉडल टीकाकरण केंद्र का भी उद्घाटन किया।
NOIDA बाल चिकित्सालय में BSL-3 LAB का उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक @brajeshpathakup ने किया उद्घाटन pic.twitter.com/PRdjriS3GA
— Now Noida (@NowNoida) August 6, 2023
ऐसे हुआ डिप्टी CM का स्वागत
गौतमबुद्ध नगर के दौरे के दौरान बाल चिकित्सालय में डिप्टी CM को पुलिसकर्मियों ने सलामी दी। जिसके बाद उन्होंने लैब का उद्घाटन किया। यहां के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और उनकी मांगों को सुना। इस मौके पर डिप्टी सीएम के साथ सांसद महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।
भ्रष्ट लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई
अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उनके सामने बाल चिकित्सालय में बने बेसमेंट में पानी भर जाने की समस्या को भी रखा गया। जिस पर मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि अस्पताल को बने अभी कुछ साल ही बीते हैं। अगर इस तरह की समस्या सामने आ रही है। तो उस समय के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी की भी गलती पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होगी।
गौतमबुद्ध नगर संयुक्त जिला चिकित्सालय (noida) में उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक @brajeshpathakup ने मॉडल टीकाकरण केंद्र का किया लोकार्पणhttps://t.co/sdG5nrJc1o pic.twitter.com/J4voA6hUVh
— Now Noida (@NowNoida) August 6, 2023
जिला अस्पताल में DM ने किया स्वागत
जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचने पर डीएम मनीष कुमार ने उन्हें शॉल पहनाकर सम्मानित किया। यहां पर डिप्टी सीएम ने मॉडल टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया। यहां पर उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी तरह से आम लोगों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। सबको चिकित्सा का लाभ सामान तरीके से मिले। जिससे देश भर में इसका पॉजिटिव संदेश जाए।
निजी अस्पतालों से भी हो बेहतर इलाज
स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि नोएडा का अस्पताल प्रदेश और देश के लिए एक मिशाल बने, इसके लिए यहां के सरकारी अस्पताल में वो सुविधा होनी चाहिए। जो निजी अस्पताल में भी ना हो, ताकि गरीब लोगों को मुफ्त में बेहतर इलाज मिल सके और लोग लाखों रुपए खर्च कर निजी अस्पतालों के चक्कर ना काटें। इसके लिए सीएमओ को हर हालत में चिकित्सकों की नियमित ड्यूटी तय करने निर्देश दिए।
अस्पतालों से डॉक्टर्स की नदारद रहने की शिकायत
उन्होंने कहा कि आए दिन सरकारी अस्पतालों से शिकायतें आती रहती हैं कि जब मरीजों को जरूरत होती है, उसी वक्त डॉक्टर गायब रहते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि सीएमओ इस बात को सुनिश्चित करें कि डॉक्टर हर समय अस्पताल में मौजूद रहे। इसके लिए जो भी व्यवस्था की जानी चाहिए, वो की जाए। ताकि आम लोगों को स्वास्थ्य का बेहतर और मुफ्त सुविधा मिल सके।
Noida: सेक्टर 62 स्थित रजत विहार सी ब्लॉक में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में " मन की बात" पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी शमिल हुए।भाजपा के नारों के साथ उप मुख्यमंत्री का सोसायटी निवासियों ने स्वागत किया।
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक निवासियों से संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में भाजपा सरकार ने पूरी संलिप्तता के साथ काम किया गया। इसी के साथ उन्होंने प्रदेश के विकास के मुद्दे , शिक्षा , खेल और अन्य मुद्दे पर चर्चा की। आगामी लोकसभा चुनाव पर भाजपा को प्रदेष में पूर्ण बहुमत के साथ जिताने का अपील किया। इसी दौरान आयोजक भाजपा के सरस्वती शिशु मंडल के महामंत्री अमित नागपाल, अभिषेक शर्मा, मोहम्मद रिजवी, अभय देव, ऋतुराज, गोपाल शर्मा और अन्य भाजपा कार्यकर्ता, सोसाइटी निवासी मौजूद थे।
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 का महासंग्राम शुरू हो चुका है। 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान किया जाएगा। ऐसे में अपनी जीत का परचम लहराने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में लगी हुई हैं। साथ ही एक दूसरे पर जुबानी हमला भी कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सहित पूरा गठबंधन इस लोकसभा चुनाव में हारने जा रहा है। बार-बार प्रत्याशी बदलना सपा की हताशा को जता रहा है। कन्नौज मैनपुरी सहित सभी सीटों पर भाजपा जीत रही है।
वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मीडिया के सामने सीएम योगी और पीएम मोदी की कल्याणकारी योजनाएं रखीं। उन्होंने कहा कि मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया। अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना कर वहां रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की। आज प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का भी विकास हो रहा है। जबकि समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के लोग तो राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाते हैं।
बता दें, उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर (अजा), अलीगढ़, मथुरा लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा। द्वितीय चरण की इन सभी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 91 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025