Kerala: केरल के एर्नाकुलम में रविवार सुबह होते ही ब्लास्ट होने की खबर सामने आई है। एर्नाकुलम के कलामासेरी में स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में एक साथ कई जोरदार धमाके हुए। कलामासेरी पुलिस के मुताबिक इन धमाकों में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 36 से अधिक लोग घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कलामासेरी इलाके में हुआ विस्फोट
जानकारी के अनुसार, कलामासेरी इलाके में रविवार को ईसाइयों की प्रार्थना सभा हो रही थी। तभी एक के बाद एक कई धमाके हुए। विस्फोट के समय घटनास्थल पर 2000 लोग मौजूद थे, जिसमें से एक की मौत की खबर है। एक के बाद एक विस्फोट से घटना स्थल पर अफरा-तफरा मच गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वहीं, विस्फोट में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विस्फोट के समय 200 लोग मौजूद थे
कलामासेरी सीआई विबिन दास ने बताया कि पहला विस्फोट सुबह 9 बजे के आसपास हुआ। इसके बाद अगले एक घंटे में कई विस्फोट हुए। 27 अक्टूबर को शुरू हुई तीन दिवसीय बैठक का रविवार को आखिरी दिन था। अधिकारियों के मुताबिक, जब धमाके हुए तब 2,000 से ज्यादा लोग प्रार्थना सभा में शामिल हो रहे थे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025