Greater Noida: रबूपुरा के मुरादगढ़ी के पास नमकीन और बिस्कुट बनाने वाली फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में तीन कर्मचारी झुलसे गये हैं। तीनों को जेवर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। झुलसे कर्मचारियों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। रबूपुरा क्षेत्र में गांव मुरादगढ़ी के पास नमकीन और बिस्कुट बनाने वाली कंपनी की इकाई है। बृहस्पतिवार शाम को कंपनी में लगी भट्टी पर तेल ओवरफ्लो होने के कारण ऑयल फिल्टर फट गया। गरम तेल की चपेट में आने से कर्मचारी राजवीर, सोनू और विनोद निवासी हरदोई झुलस गए। कंपनी कर्मचारियों ने आनन फानन में घायलों को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि दो कर्मचारियों को उपचार के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी , जबकि तीसरे कर्मचारी विनोद की हालत गंभीर है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025