Noida: रविवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव नोएडा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथों लिया था। वहीं सोमवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी नोएडा पहुंचे। उन्होंने कुछ इस अंदाज में सपा पर पलटवार किया। सेक्टर-37 पहुंचे भूपेंद्र चौधरी का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वगात किया। यहां पर प्रदेश अध्यक्ष ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किये, साथ ही स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू भी लगाई।

सपा पर BJP का पलटवार
रविवार को नोएडा पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा था। जिस पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि आज बीजेपी का काम बोलता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार गरीबों के लिए काम कर ही है, उन्होंने कहा कि आज भारत देश दुनिया का नेतृत्व करने की तरफ है। भूपेंद्र चौधरी ने इस दौरान चंद्रयान की सफलता और G-20 सम्मलेन का भी जिक्र किया।
BJP सरकार का काम बोलता हैः भूपेंद्र चौधरी pic.twitter.com/Ugn18j8y9v
— Now Noida (@NowNoida) October 2, 2023
'जनता का BJP को समर्थन'
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बीजेपी की सरकार कानून-व्यवस्था और विकास पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम अपने कार्यों को जन-जन तक पहुंचा भी रहे हैं। पत्रकारों के लोकसभा चुनाव की तैयारी पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी चुनाव के लिए तैयार है। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, सांसद महेश शर्मा और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर मौजूद रहे।
Greater Noida : पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की रैलियां खत्म कर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को ग्रेटर नोएडा दौरे पर पहुंचे। जेपी नड्डा ने दनकौर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लिया। इस यात्रा के तहत जेपी नड्डा जनता के साथ संवाद किया। इस मौके पर जेपी नड्डा ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां को गिनवाया। इसके साथ ही जनता के साथ आमने-सामने बैठकर बातचीत की।
2.55 लाख पंचायतों तक पहुंचेगी यात्रा
जनता को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि 15 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के खूंटी से जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर "विकसित भारत संकल्प यात्रा" का शुभारंभ किया था। इस संकल्प यात्रा का लक्ष्य भारत के ज्यादा से ज्यादा पंचायत, गांव और नागरिकों तक पहुंचना है। इस यात्रा में लगभग 2.55 लाख पंचायतों तक हम पहुंचेंगे।
25 जनवरी को होगा यात्रा का समापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा देश में लगभग 3600 नगर पालिका और नगर परिषद हैं। इन तक भी हम पहुंचेंगे। इस यात्रा का समापन 25 जनवरी को होगा। जिसमें सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री, विधायक, नगर पालिका और नगर परिषद के सदस्य जुड़ेंगे। इस यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों तक पहुंचाएंगे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025