Lucknow: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि विपक्षी दल चुनाव में कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। बीजेपी लगातार जनता के बीच में है। मुझे विश्वास है सरकार के काम के आधार पर उत्तर प्रदेश की जनता हमको जीत दिलाएगी। यूपी भी 400 पार में अपना योगदान देगा।
चुनाव के परिणाम पहले से पता
वहीं, सीएम ने कहा कि पूरे देश से जो रुझान मिल रहे हैं, उसे या पता चलता है कि आम जनता के मन में एक ही भाव फिर एक बार मोदी सरकार। समाज के हर तबके का आशीर्वाद और समर्थन भाजपा को प्राप्त हो रहा है। दूसरे चरण में 13 राज्यों में 89 सीट पर चुनाव होना। यह पहला चुनाव है जिसके परिणाम के बारे में पूरे देश को पहले से ही पता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार यह दिखाया है कि परफॉर्मेंस के आधार पर भी सरकार जनता के बीच जा सकती है। 80 करोड़ गरीबों को 4 साल से लगातार फ्री राशन दिया जा रहा है। 50 करोड़ लोगों को जनधन अकाउंट खोले जाने का लाभ मिला। 12 करोड़ लोगों शौचलय का लाभ मिला। तीन करोड़ गरीबों को आवास दिया जा रहा है।
मुस्लिम महिलाओं के प्रति कांग्रेस सोच नहीं अच्छी
सीएम ने कहा कि 1970 में इंदिरा गांधी ने देश को गरीबी हटाओ का नारा दिया था। उनके कार्यक्रम फाइलों तक कैद को कर रह जाती है। गरीबों की योजनाएं कमीशन खोरी के लिए चढ़ जाती थी। गरीबों को गरीबी रेखा के नीचे हमने उतारा है। जबकि उनकी (कांग्रेस) योजनाएं पिक एंड चूज करती थी। वे सम्पत्ति का सर्वे करवाएंगे और उसके बाद में बंदरबाट करेंगे। उनका कहना है कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का होगा। कांग्रेस देश में शरिया कानून लाना चाहती है। ये मुस्लिम महिलाओं के प्रति इन लोगों की सोच अच्छी नहीं है।
कांग्रेसी तालीबानी ताकत को हावी करना चाहते हैं
कांग्रेस देश को फिर से पीछे ले जाना चाहती है। जीवन, सुरक्षा और देश आपका है। वोट आपका है। आपका एक वोट आतंकवाद को देश की सीमा के बाहर ही समाप्त कर देगा। बीजेपी के लिए एक व्यक्ति का एक वोट भारत को विकसित बना देगा। ये लोग देश में तालिबानी ताकत को हावी कर देंगे। ये लोग आतंकवाद को बढ़ावा देना चाहता है। हमको ऐसी किसी प्रवृति को आगे नहीं बढ़ने नहीं देना चाहिए।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025