BJP Manifesto 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसे पार्टी ने 'मोदी की गारंटी' नाम दिया है। इस बार के घोषणा पत्र में पीएम मोदी ने 'ज्ञान' गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर ज्यादा फोकस रखा है। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि घोषणा पत्र के लिए लगभग 15 लाख सुझाव आए। उसी के आधार पर मुख्य मुद्दों को चुनाव गया है। हमने 2014 से हर संकल्प पूरा किया है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जो हम कहते हैं वो हम करते हैं।
घोषणा पत्र की अहम बातें
भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा लक्ष्य है, देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना। बीजेपी के संकल्प पत्र में भारत को 'वैश्विक विनिर्माण केंद्र' बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
पीएम मोदी ने कहा कि "2025 जनजाति वर्ष होगा। इस घोषणा पत्र में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव'और 'एकल मतदाता सूची' पर ज्यादा फोकस किया गया है।
घोषणापत्र में 'विरासत से विकास' और दुनिया भर में मनाए जाने वाले रामायण उत्सव की बात भी की गई है।
पीएम मोदी का संबोधन
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025