Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को किया जाएगा, जिसकी तैयारियों में जिला प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है। ऐसे में आज हम आपको तीसरे चरण में भाजपा, सपा और बसपा के सभी प्रत्याशियों की संपत्ति के बारे में बताएंगे। यूपी इलेक्शन वॉच एवं एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म के रिपोर्ट के मुताबिक, इस चरण में जितने भी प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं वो सभी करोड़पति हैं।
दरअसल, तीसरे चरण में आगरा, आंवला, बदायूं, बरेली, एटा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी और संभल में चुनाव होने हैं। इस दौरान 100 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं, जिनमें सिर्फ 8 महिलाओं को ही चुनावी टिकट दिया गया है। यूपी इलेक्शन वॉच के मुख्य संयोजक संजय सिंह के मुताबिक, चुनाव के इस चरण में 46 प्रत्याशियों के शपथ पत्रों के मुताबिक वह सभी करोड़पति पाए गए हैं। इनमें से भाजपा के 10 और सपा और बसपा के 9-9 प्रत्याशी शामिल हैं। इन सभी की औसतन संपत्ति 6 करोड़ 94 लाख रुपए हैं।
वहीं, भाजपा के 10 प्रत्याशियों की औसत संपत्ति करीब 11 करोड़ 74 लख रुपए है। समाजवादी पार्टी के 9 प्रत्याशियों की 47.67 करोड रुपए और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 9 करोड़ 45 लाख रुपए है। इस दौरान सबसे ज्यादा संपत्ति वाले प्रत्याशी बरेली के प्रवीण सिंह एरन है, जो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं। उनका पास 182 रुपए करोड़ की रुपए की संपत्ति है।
इसके अलावा तीसरे चरण के प्रत्याशियों पर कई गंभीर आपराधिक मुकदमे भी दर्ज है। 100 में से 25 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें से 20 फीसदी उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के 10 में से चार यानी 40 फीसदी समाजवादी पार्टी के 9 में से पांच यानी 56 फीसदी बहुजन समाज पार्टी के 9 में से चार यानी 44 फीसदी और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के दो में से एक यानी 50 फीसदी उम्मीदवार शामिल हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025