Lok Sabha Election: भारतीय जनता पार्टी ने भदोही लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। पार्टी ने यहां से डॉक्टर विनोद कुमार बिंद पर भरोसा जताया है। साल 2019 में इस सीट पर भाजपा को रमेश चंद ने जीत दिलाई थी। इस दौरान उन्होंने बीएसपी के उम्मीदवार रंगनाथ मिश्रा को करारी मात दी थी। ऐसे में बीजेपी ने फिर से जीत के लिए नए प्रत्याशि पर दांव लगाया है।
कौन हैं विनोद कुमार
दरअसल, विनोद कुमार बिंद चौंदली के रहने वाले हैं। पेशे से वह एक डॉक्टर हैं। उनका अपना अस्पताल भी है। इतना ही नहीं बल्कि बिंद मिर्जापुर जिले की मझवां विधानसभा सीट से निषाद पार्टी के विधायक भी हैं। लेकिन अब भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान पर उतारा है। यहां विनोद की टक्कर टीएमसी के टिकट पर लड़ रहे ललितेशपति त्रिपाठी से होगी।
इन सीटों पर एलान बाकी
बता दें कि, लोकसभा चुनावा को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी तैयारियों में जुटी हुई हैं। अब चुनाव को कुछ ही दिनों का समय बचा है। ऐसे में दल कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते है। बुधवार को भी बीजेपी ने अपने 9 प्रत्याशियों का एलान किया था, जिसके बाद अब तक यूपी में भारतीय जनता पार्टी ने 71 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। वहीं, कैसरगंज, रायबरेली, देवरिया और फिरोजाबाद सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होना अभी बाकी है। बड़ी बात है कि ये पांच सीटें भाजपा ने अपने सहयोगी दलों को दे रखी हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025