Noida: नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गैंग का खुलासा किया है। टीम ने इस गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार भी किया है, जिनके कब्जे से 5 चोरी की बाइक बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों चोरों को जेल भेज दिया है। साथ ही उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर इन दिनों नोएडा पुलिस सख्त नजर आ रही है। टीम ने चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती की है। साथ ही चेकिंग अभियान चलाकर बदमाशों पर शिकंजा भी कस रही है। इसी कड़ी में नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने बुधवार को दोपहिया वाहन चोर गैंग का खुलासा किया है। साथ ही इस गैंग के दो सदस्यों को मौके से गिरफ्तार भी किया है, जिनका नाम करन और हर्ष हैं।
पुलिस टीम के मुताबिक, ये गैंग जिले में काफी लंबे समय से सक्रिय है। इनकी शिकायत भी लगातार विभाग को मिल रही है। ऐसे में आज दोपहिया वाहन चोर गैंग के दो सदस्यों को मूर्ती चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। इस दौरान इनके कब्जे से पुलिस टीम को 5 चोरी की बाइक भी बरामद हुई है। फिलहाल दोनों ही चोरों को जेल भेज दिया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025