रियालिटी शो बिग-बॉस ओटीटी के सीजन 3 का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को होने वाला है। बिग बॉस के घर पर केवल 5 कंटेस्टेंट बचे हैं। हाल ही में अरमान मलिक और लवकेश कटारिया शो से बाहर हुए। अब ग्रैंड फिनाले कैसे, कब देखना है और विनर को कितनी प्राइज मनी मिलेगी, चलिए जानते हैं।
कहां देखें बिग-बॉस का ग्रैंड फिनाले?

बिग-बॉस ओटीटी सीजन 3 का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को होने वाला है। इस दिन पता चलेगा कि इस बार विनर कौन होगा? ग्रैंड फिनाले को जियो सिनेमा पर लाइव देखा जाएगा। साथ ही जियो सिनेमा पर पूरा सीजन भी स्ट्रीम किया जा चुका है। हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
कितनी है विनर की प्राइज मनी?

बिग बॉस ओटीटी-3 में भी बीते दोनों सीजन की तरह ही 25 लाख रुपये की प्राइज मनी मिलेगी। रियलिटी शो का पहला सीज़न दिव्या अग्रवाल ने और दूसरा सीजन एल्विश यादव ने जीता था।
फैंस किसे कर रहे हैं सपोर्ट?

लवकेश कटारिया के पास एल्विश आर्मी का भी सपोर्ट था, लेकिन उन्हें शो से बाहर जाते देख सभी के मन में शो के स्क्रिप्टेड होने के सवाल उठने लगे हैं। लेकिन इसी के बीच ही विनर की बात करें, तो सना मकबूल, रणवीर शौरे और रैपर नैजी मे से किसी को इस बार ट्रॉफी मिल सकती है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025