नोएडा: मौजूदा समय में विवाद होने पर लड़ाई-झगड़े की कई खबरें रोज आती हैं। छोटी से लेकर बड़ी बात पर लाठी-डंडों से लड़ाई के मामले सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसी ही एक खबर सामने आई है। जहां पर आपसी विवाद में लाठी-डंडे चल गए। साथ ही एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर ईंट और पत्थरों से हमला बोल दिया।
ईंट-पत्थर से किया घर पर हमला
नोएडा से एक मामला सामने आया है, जहां पर आपसी विवाद के चलते लाठी-डंडे चल गए। साथ ही एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर घर पर ईंट और पत्थर से हमला कर दिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
थाना फेस 1 क्षेत्र के सेक्टर 8 का बताया जा रहा मामला
घर पर ईंट-पत्थर से हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जोकि थाना फेस 1 क्षेत्र के सेक्टर 8 का बताया जा रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि रोड से एक व्यक्ति एक घर पर ईंट और पत्थर चला रहा है। साथ ही उससे कुछ दूरी पर कुछ लोगों के हाथ में लाठियां हैं। ईंट चलाने वाला व्यक्ति पत्थर से घर पर हमला करने के बाद लाठी लेकर खड़े उन्हीं लोगों के करीब जाता है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025