Gautam Buddha Nagar: गौतमबुद्ध नगर में बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों के लिए पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कराया जा रहा है। ऐसे में आज वोटिंग का दूसरा दिन है। इस दौरान 85 वर्ष से अधिक के लोग मतदान कर रहे हैं। बता दें कि, सोमवार को 355 लोगों ने घर में बैठकर मतदान किया।
दरअसल, गौतमबुद्ध नगर सीट पर पांच विधानसभा है। इनमें से 13 और 14 अप्रैल को खुर्जा, सिंकदराबाद बुलंदशह में वोटिंग करा दी गई है। ऐसे में 15 और 16 अप्रैल को नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा में बुजुर्ग वोट डालेंगे, जिसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी और पूरी टीम ने तैयारी कर ली है। साथ ही मतदान के दौरान किसी तरह की कोई दिक्कत ना आए, जिसको लेकर भी टीम अलर्ट है।
जानकारी के मुताबिक, पोस्टल बैलेट से मतदान कराने के लिए जिले में 20 टीम का गठन किया गया है। जब बुजुर्ग और दिव्यांग मतदान करेंगे, तब इसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी। वहीं, जब सभी लोग वोटिंग कर देंगे, उसके बाद पोस्टल बैलेट को लिफाफे में बंद किया जाएगा और साथ ही मतदानकर्मी को सौंपा जाएगा। मतदानकर्मी पोस्टल बैलेट को ट्रेजरी के स्ट्रॉन्ग रूम में रख देंगे।
वहीं, अगर पोस्टल बैलेट मतदान के दिन बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता नहीं मिलते है तो फिर वे मतदान नहीं कर सकेंगे। इसके बाद वह 26 अप्रैल को बूथ पर पहुंचकर वोट डाल सकेंगे। बता दें कि, नोएजा में 4272 बुजुर्ग और 3799 दिव्यांग है। जेवर में 3185 बुजुर्ग और 2265 दिव्यांग है। जबकि दादरी में 4031 बुजुर्ग और 3498 दिव्यांग है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025