Baghpat: बागपत के थाना चांदनी नगर क्षेत्र के गुण गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने तालाब में कूदकर अपनी जान दे दी. कहा जा रहा है कि अभी तीन दिन पहले ही युवक की शादी हुई थी. फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले की जांच में जुट गई है.
3 दिन पहले हुई थी युवक की शादी
जानकारी के मुताबिक, जनपद बागपत की थाना चांदनी नगर क्षेत्र के गुण गांव का मामला है, जहां एक युवक ने तालाब में कूद कर आत्महत्या कर ली. लोगों का कहना है कि युवक बाइक लेकर आया और बाइक को खड़ा किया. इसके बाद वो अचानक से तालाब में कूद गया. जिसके बाद मौके पर ही अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. युवक को काफी बचाने की कोशिश की गई. लेकिन बचा नहीं सके.
युवक की मौत से मचा हड़कंप
वहीं, आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची. इस दौरान थाना चांदनी नगर इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया युवक द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही मामले की जांच जारी है. बता दें कि, युवक की तीन दिन पहले ही शादी हुई थी. शादी के बाद अचानक से युवक ने आत्महत्या कर ली, जो कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025