उत्तर प्रदेश के मेरठ के थाना कोतवाली के भाटवाड़ा में 4 दिन पहले राह चलती लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ था। रास्तें पर मौजूद लोगों से बिना डरे बदमाश में लड़की को बैड टच किया था। जिसपर पुलिस ने पड़ताल की बात कही थी, जिसके बाद 4 दिन लगातार मॉनिटरिंग करने के बाद पुलिस ने 45 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
रास्ते पर चलती लड़की के की थी छेड़छाड़
रास्ते पर चलती लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पूरी घटना का एक सीसीटीवी वायरल हुआ था। इसमें एक लड़की सड़क से गुजरती दिख रही थी। लड़की के पीछे एक व्यक्ति आता है। सरेआम लड़की को पीछे से बेडटच करता हुआ निकल जाता है। लड़की उस पर चिल्लाती है लेकिन आरोपी अंदर गली में घुस जाता है। मामले का वीडियो सामने आया, तो पुलिस ने एक्शन लिया।
45 साल का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम विशाल पुत्र अरविंद ठाकुर है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर मुकदमा कर लिया है। जेल भेजने की तैयारी है। पुलिस जब आरोपी को पकड़कर लाई तो वो पुलिस के सामने रोता रहा। उसने कहा- गलती हो गई। माफ कर दिया जाए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया- छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया था। विशाल पुत्र अरविंद ठाकुर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025