Noida: प्रेमिका की जान लेने की नियत से ब्लेड मारकर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है जब आरोपी को गिरफ्तार किया गया तो उसने पुलिस की पिस्टल छीन ली और वहां से भागने लगा।
क्या है पूरा मामला
आरोपी ने सोमवार को वारदात को अंजाम दिया था। जानकारी के मुताबिक महिला के साथ आरोपी पिछले 5 साल से रिलेशन में था। लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। सोमवार को एल्डिको यूटोपिया के पास अमर ने महिला को जान से मारने की इरादे से ब्लेड से कई हमले किये। लेकिन किसी तरह से आरोपी के चंगुल से छूटकर महिला ने भागकर अपनी जान बचा ली। हालांकि इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गई। इसकी शिकायत जैसे ही फेस-टू थाना पुलिस को इसकी जानकारी मिली। पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।
24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी
आरोपी को फेस टू थाना पुलिस ने सेक्टर-93 से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है जब आरोपी को पकड़ा गया तो वो पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। फिलहाल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025