गौतमबुद्ध नगर में बारिश का मौसम आते ही यमुना और हिंडन नदी के पास रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती है. यहां रह रहे लोगों को बाढ़ का डर सताने लगता है. पिछले साल भी बारिश का पानी यमुना और हिंडन नदी के पास डूब क्षेत्र में कई घरों के अंदर घुस गया था. वहीं यमुना का जल स्तर बढ़ने से जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गई है. इसी के तहत प्रशासन की तरफ से यमुना व हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में रहने वाले एक हजार से अधिक लोगों को नोटिस भेजा गया है. इसके साथ ही लोगों को लाउडस्पीकर से सूचना देकर भी अलर्ट किया जा रहा है. साथ ही यमुना के हजारों फार्म हाउस को भी पुलिस ने नोटिस दिया है.
सदर तहसील क्षेत्र में 500 नोटिस दिए गए
प्रदेश सरकार ने बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर को संवेदनशील जिलों की सूची में रखा है। इसके चलते जिला प्रशासन ने सदर, दादरी व जेवर के डूब क्षेत्र में अभियान चलाकर किनारे रहने वाले एक हजार से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए। अकेले सदर तहसील क्षेत्र में 500 नोटिस दिए गए हैं। तहसील के अधिकांश गांवों के बाढ़ से प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को बाढ़ वाले क्षेत्र से बाहर आने की हिदायत दी जा रही है।
तीन तहसीलों में एक हजार से अधिक लोगों को दिए नोटिस
पहाड़ों पर भारी बारिश के कारण यमुना और हिंडन का जलस्तर बढ़ सकता है। वहीं एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को बाढ़ वाले क्षेत्र में रहने वाले लोगों को नोटिस देकर बाहर आने की हिदायत दी गई। तीनों तहसीलों में एक हजार से अधिक लोगों को नोटिस दिए गए हैं.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025