अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। प्री-वेडिंग फंक्शन में ही अंबानी परिवार ने हजार करोड़ खर्च कर दिया था और विदेशी मेहमानों की लाइन लगा दी थी। ऐसे में शादी में कितना खर्च आने वाला है और कौन-कौन से विदेश मेहमान पहुंचेंगे, ये जानने के लिए लोग बेताब है।
अनंत-राधिका की शादी का खर्च

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी के एक कार्ड की कीमत 7 लाख बताई जा रही है। साथ ही कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी का खर्च तीन हजार करोड़ है। आपको बता दें, अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट के प्री-वेडिंग से लेकर क्रूज पार्टी तक कई बड़े फंक्शन में अंबानी परिवार ने हजारों करोड़ खर्च किए। साथ ही प्री-वेडिंग का बजट एक हजार करोड़ रुपये था, तो दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी इटली में हुई थी। इस पार्टी में 500 करोड़ खर्च की बात सामने आई थी। 12 जुलाई को शादी के बाद 14 जुलाई को वेडिंग रिसेप्शन भी होगा।
ये विदेशी स्टार करेंगे शिरकत

अनंत और राधिका की शादी के लिए देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने विदेशी पति निक के साथ मुंबई चुकी हैं। साथ ही WWE रेसलर जॉन सीना कड़ी सुरक्षा के बीच बीती रात मुंबई पहुंचे। पॉपुलर नाइजीरियन रैपर रेमा को कलीना एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। उनका सेलेना गोमेज के साथ ‘काम डाउन’ गाना फेमस है। इंटरनेशनल मॉडल किम कार्दशियन भी इस ग्रैंड शादी का हिस्सा बनेंगी। गुरुवार देर रात उन्हें भी प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
टोनी ब्लेयर और बोरिस जॉनसन पहुंचे मुंबई

सुपरस्टार्स के साथ ही ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भी शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन गुरुवार रात मुंबई पहुंचे। साथ ही सैमसंग के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन जे वाय ली भी अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई आ चुके हैं।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वेडिंग में बॉलीवुड, हॉलीवुड और खेल जगत से कई सितारों ने चार चांद लगा दिए। दुल्हन राधिका के साथ ही सभी की नजरे दुल्हे यानी कि अनंत अंबानी की वेडिंग शेरवानी और उनके लुक पर भी रही। जिसकी कीमत कितनी है, लोग ये जानने को लोग बेताब हैं....
सिर पर बांधा लाल रंग का साफा

अनंत अंबानी के वेडिंग आउटफिट के साथ ही उनके सिर पर लाल रंग का साफा बांधा गया था, जिसपर डायमंड सॉलिटेयर जड़ा हुआ था। अनंत अंबानी को जो साफा उनकी भाभी श्लोका मेहता की ओर से बांधा गया था, वो घरचोला कपड़े से बना हुआ था। साफे में एक यूनिक गोल्डन एम्बेलिश्ड बॉर्डर भी था। इसके अलावा उसमें दो बड़े सॉलिटेयर और एक पंख लगा हुआ था जो अनंत के लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा था।
अनंत के ब्रोच की कीमत 14 करोड़ रुपये

अनंत अंबानी ने ऑरेंज कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। शेरवानी में एक हाथी की शेप का ब्रोच लगा हुआ था। उनकी शेरवानी पर 5 हीरे के बटन लगे हुए थे। ज्वेलरी ब्लॉगर जिया भंसाली के मुताबिक, अनंत अंबानी ने जो ब्रोच लगाया हुआ था वो 14 करोड़ रुपए का है।
अनंत की वेडिंग आउटफिट की कीमत 214 करोड़ रुपये

अनंत अंबानी ने ऑरेंज कलर की शेरवानी पहनी हुई थी जिसपर गोल्डन कलर का काम हुआ था। बताया जा रहा है कि इस आउटफिट में असली सोना लगा हुआ था। उन्होंने व्हाइट पजामा पहन रखा था, जिसके नीचे उनके स्पोर्ट्स शूज ने भी काफी ध्यान खींचा। ये भी कहा जा रहा है उनके शूज पर भी सोना का काम हो रखा था। ब्रोच की कीमत के अलावा उनकी वेडिंग आउटफिट की कीमत 214 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025