Amethi: कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के नामांकन में शामिल होने प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी पहुंची। जहां प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी के साथ रोड शो किया। प्रियंका के साथ राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी शामिल हुए। प्रियंका ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम यह चुनाव आपके लिए लड़ रहे हैं। हम आपके साथ खड़े हैं ।आज 3 मई है और आज से चुनाव तक हम आपके साथ रहेंगे।
अमेठी में रहकर किशोरी लाल को दिलाऊंगी जीत
बता दें कि प्रियंका गांधी का काफिला सीधे कांग्रेस कार्यालय के सामने रोड शो के लिए तैयार रथ के पास पहुंचा। जहां वह सीधे रस पर चढ़ गई। प्रियंका गांधी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव तक हम आपके साथ रहकर किशोरी लाल जी को जीत दिलाएंगे। इनको यहां से सांसद बनाएंगे। हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। हमें आपकी आवाज उठानी है।
शर्मा जी अमेठी की गली-गली जानते हैं
प्रियंका गांधी ने कहा कि शर्मा जी 48 सालों से अमेठी की सेवा कर रहे हैं। यहां की गली-गली गांव गांव यह जानते हैं। अमेठी की क्या जरूरत है और क्या समस्याएं हैं। हर चीजों से वाकिफ हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि यह लड़ाई आप लोग मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़िए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजई बनाने का अपील की।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025