नोएडा में एक और छात्र ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। बीएससी के एक छात्र ने 8वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि घटना मंगलवार रात की है। जब वह अपने भाई के साथ सो रहा था। मामले में आगे की जांच जारी है। फिलहाल मृतक के घर से कोई सुसाइड लेटर नहीं मिला है।
क्या है पूरा मामला
घटना नोएडा के पंचाचूली अपार्टमेंट की है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र 21 साल थी। उसका नाम अर्चित था। वह नोएडा के एमआईटी कॉलेज से बीएसएसी का छात्र था। अर्चित के पिता का नाम पीपी सिंह है, जो कि गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गेल) में अधिकारी हैं। अर्चित ने मंगलवार देर रात अपनी सोसाइटी की आंठवी मंजिल की छत से नीचे छलांग लगा दी है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नोएडा सेक्टर 71 के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के परिवार का कहना है कि युवक ज्यादातर मोबाइल और लैपटॉप में ही बिजी रहता था।
मोबाइल और लैपटॉप किए बरामद
इस बारे में थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का मोबाइल टूट गया है। घटना के समय मोबाइल उसकी जेब में था। पुलिस ने छात्र के मोबाइल और लेपटॉप को कब्जे में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक का मोबाइल टूट गया है और लैपटॉप में लॉक लगा हुआ है। वहीं इस बारे में मृतक के परिवार वालों ने कहा कि अर्चित मोबाइल और लैपटॉप में ही बिजी रहता था। मोबाइल और लैपटॉप की जांच के बाद ही आत्महत्या की वजह साफ हो पाएगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025