Noida: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को नोएडा पहुंचे। अखिलेश यादव के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी जोश दिखा। सपा अध्यक्ष सेक्टर 37 में पहुंचकर पूर्व कुलपति पूर्व कुलपति सत्येंद्रु दुबे को श्रद्धांजलि दी और परिवार वालों को सांत्वना दी। इसके बाद सेक्टर 73 के सर्फाबाद गांव में पहुंचकर हीरादई और किशन सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण किया।
उत्तर प्रदेश की जनता ने मन बना लिया
इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ''अब तो हर तरफ से ये बात आने लगी है और जाति जनगणना हो इसके बिना सामाजिक न्याय संभव नहीं है। जो आंदोलन की चिंता समाजवादियों की थी और जो आंदोलन लेकर समाजवादी लोग चले थे, जो पीडीए के रूप में जो स्ट्रेटजी का पार्ट जो INDIA का बन रहा है। मुझे उम्मीद है कि देश की जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी को हटाएगी। खासकर उत्तर प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि भारतीय जनता पार्टी को यूपी से हटाएंगे।"

अखिलेश यादव ने कहा 2024 लोक सभा चुनाव को लेकर हमारी पार्टी के लोग काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की राजनीति से देश की जनता निराश हुई है। देश में महंगाई और बेरोजगारी और किसानों को बीजेपी को सुविधा नहीं दे पाई। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ेगा।
महिला विधेयक एक धोखा
वहीं, लोकसभा चुनाव में सीट के बंटवारे को लेकर अखिलेश ने कहा कि किसी तरह की कोई लड़ाई नहीं होगी, बैठकर बात की जाएगी और बीजेपी को हराया जायेगा। उन्होंने कहा कि महिला विधेयक एक धोखा है, जिस विधेयक में पिछड़े शामिल न हो वो कैसा विधेयक है।

जातिगत जनगणना बिल्कुल होनी चाहिए
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की जिम्मेदारी बनती है कि जहां-जहां चुनाव है, वहां पहले 33% महिलाओं को चुनाव लड़वाए। अखिलेश ने कहा कि पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक को बीजेपी ने नहीं देखा, इसलिए पीडीए NDA को हराएगा। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना बिल्कुल होनी चाहिए, इसी से समाज को न्याय मिलेगा।
महामारी के दौरान जान गंवाने वाले पत्रकारों को दी श्रद्धांजलि
कोविड-19 महामारी के दौरान जान गंवाने वाले पत्रकारों की याद में बनाए गए स्मारक का लोकार्पण दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर होगा। नोएडा मीडिया क्लब (एनएमसी) ने इसका निर्माण करवाया है। रविवार देर शाम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यहां पहुंचे। उन्होंने यहां पत्रकारों को श्रद्धांजली दी।
लखनऊः लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन से उत्साहित सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैफई में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनका अगला लक्ष्य 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का है। जिसकी अभी से ही तैयारी पार्टी शुरू कर रही है। सपा के कार्यकर्ता जोर-शोर से इसमें जुट जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि करहल विधान सभा सीट को वे जल्द ही छोड़ेंगे। इसके लिए वे विधान सभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा देंगे।
कार्यकर्ताओं को दी बधाई
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी में पार्टी को मजबूती देने का काम किया है, जिसके लिए सभी को बधाई दी गई है। वर्ष 2024 का चुनाव जनता के मुद्दों की जीत का चुनाव रहा है। उन सभी मतदाताओं को बधाई जिन्होंने संविधान बचाने के मुद्दे पर अपने अपने घरों से निकलकर सपा के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने यह भी कहा कि जब संसद चलेगी तब वहां पर जनता के मुद्दों को सपा जोरदारी से उठाएगी। सपा अब देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां काफी एक्टिव हैं। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ में बड़ी बात बोल दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देश दिए गए हैं कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बूथ तक न पहुंच पाएं। इसी के साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वोट डालकर आएं।
'वोटिंग रोकने लखनऊ से तीन DM-SP भेजे गए कन्नौज'
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि ‘मुझे सूचना मिली है कि लखनऊ से तीन डीएम और तीन एसपी कन्नौज भेजे गए हैं, ताकि समाजवादी कार्यकर्ता वोट न डाल पाएं। मैं कार्यकर्ताओं और चुनाव आयोग से इस बारे में अपील करता हूं’। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘मैं कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि कोई भी रास्ता अपनाएं, लेकिन वोट डालकर आएं’।
अखिलेश बोले वैक्सीन लगवाई उससे भी जान का खतरा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि ‘सरकार ने डिफेंस एक्सपो किया, बड़े-बड़े काम किए। लेकिन जमीन पर कुछ नहीं पहुंचा। न तो महंगाई कम हुई और न ही बेरोजगारी दूर हुई। इन्होंने जो वैक्सीन लगवाई उससे भी जान को खतरा है। यह सरकार जान के पीछे तो पड़ी ही है। संविधान के पीछे भी पड़ी है। बहुजन समाज के जो लोग संविधान को बचाना चाहते हैं वह एक होकर भाजपा के खिलाफ वोट कर रहे हैं’।
बीजेपी ने दूसरों के लिए खोदा गड्डा, खुद गिरे
अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी के 400 पार के नारे पर कहा कि ‘यह संविधान को बदलना चाहते हैं। इसलिए 400 पार का नारा दे रहे हैं। तीन चरणों में वोटिंग कम होने से 400 पार नहीं बोल पा रहे हैं। इन्होंने जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदा था, अब उसमें खुद गिर गए हैं।
इस बार पीएम इंडिया गठबंधन सरकार का बनेगा’।
इलेक्टोरल बॉन्ड के बारे में पूछो, तो इन्हें इलेक्ट्रॉल याद आ जाता है
इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पेपर लीक से 60 लाख बच्चों का जीवन अंधकार में डाल दिया है। अगर उनके परिवार वालों को जोड़ें तो 1 करोड़ 80 लाख लोगों का भविष्य अंधकार में डाला है। यूपी की 80 लोकसभा सीटों से अगर भाग दें तो बीजेपी के 2 लाख 25 हजार वोट हर लोकसभा से कम हो रहे हैं। नैनो यूरिया बनाने वाला साइंटिस्ट भाग गया। इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर पैसा वसूला गया। अगर इलेक्टोरल बॉन्ड के बारे में पूछो तो इन्हें इलेक्ट्रॉल याद आ जाता है। चक्कर आने लगता है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025