Aligrah: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में गठबंधन प्रत्याशी चौधरी बिजेंद्र सिंह व पूर्व सपा प्रत्याशी अज्जू इशहाक ने मंच पर जमकर ठुमके लगाये। थाना बन्ना देवी इलाके के नुमाइश ग्राउंड में आयोजित सभा में दोनों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के बयान पर किया पलटावर
वहीं, अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि एक महानुभाव अलीगढ़ आकर शहजादों को चाभी न मिलने की बात कह रहे थे। लेकिन अब यहां के लोगों ने ऐसा ताला बनाया है, जो उनके मुंह पर लगेगा। गठबन्धन के प्रत्याशी चौधरी बिजेंद्र सिंह के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा आज विकास की बात करती है।
सपा की योजनाओं को सिर्फ आगे बढ़ा रही भाजपा
अखिलेश ने कहा कि इन्होंने सिर्फ़ समाजवादी के कार्यकाल की योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। पिछली सरकार ने लैपटॉप दिए और इन्होंने उसे छोटा कर दिया और पहले सौ नम्बर दी गई जिसे इन्होंने एक सौ बारह कर दिया। इसी तरह सपा सरकार में दी गई एंबुलेंस भी भाजपा चला नहीं पा रही है। इसके अलावा भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है और इलेक्टोरल बॉन्ड के रूप में इनका घोटाला भी उजागर हो गया है।
भाजपा और बसपा प्रत्याशी एक सिक्के दो पहलू
अखिलेश यादव ने मौजूदा सांसद के कार्यकाल पर सवालिया निशान लगाते हुए पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह को बेहतर विकल्प बताया और कहा कि अब किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। वहीं, चौधरी बिजेंद्र सिंह ने अपनी पुत्री गुंजन चौधरी के साथ हाथ जोड़कर लोगों से आशीर्वाद मांगा और कहा कि इस चुनाव में जिस तरह उन्हें लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है उसके लिए वे सबके ऋणी रहेंगे। इस दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि अलीगढ़ में भाजपा प्रत्याशी और बसपा प्रत्याशी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, जिसमें उनका सीधा मुकाबला है। जबकि सातों जातियों की ताकत आज बिजेंद्र सिंह का साथ दे रही है।
ओम बिरला को लगातार दूसरी बार स्पीकर पद के लिए चुना गया है। जिसपर राहुल गांधी ने ओम बिरला स्पीकर बनने पर बधाई दी। साथ ही ओम बिरला के अध्यक्ष बनने पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने ऐसी बात बोल दी कि सत्ताधारी पक्ष के नेता सुनकर चौंक गए।
राहुल गांधी बोले मुझे भरोसा है आप हमें उठाने देंगे हमारी आवाज

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "मैं आपको पूरे विपक्ष और इंडिया ब्लॉक की ओर से बधाई देना चाहता हूं। यह सदन भारत के लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व करता है और आप उस आवाज के अंतिम निर्णायक हैं। सरकार के पास राजनीतिक शक्ति है लेकिन विपक्ष भी भारत के लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व करता है और इस बार विपक्ष ने पिछली बार की तुलना में भारतीय लोगों की आवाज का काफी ज्यादा प्रतिनिधित्व किया है।"

राहुल ने आगे कहा, "हमें विश्वास है कि विपक्ष को बोलने की अनुमति देकर, हमें भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति देकर, आप भारत के संविधान की रक्षा करने का अपना कर्तव्य निभाएंगे। मैं एक बार फिर आपको और सदन के सभी सदस्यों को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने चुनाव जीता है।"

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने स्पीकर ओम बिरला से मुखातिब होते हुए कहा कि "निष्पक्षता इस महान पद की महान जिम्मेदारी है, आप लोकतांत्रिक न्याय के मुख्य न्यायाधीश की तरह बैठे हैं। हम सबकी आपसे अपेक्षा है कि किसी भी जनप्रतिनिधि की आवाज दबाई ना जाए और ना ही निष्कासन जैसी कार्यवाही दोबाना सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाए।"

अखिलेश यादव ने निशाना साधते हुए स्पीकर ओम बिरला से आगे कहा कि मैं जिस सदन से आया हूं, उसकी कुर्सी बहुत ऊंची है। मुझे लगा कि यहां सदन में स्पीकर की कुर्सी ऊंची होगी, मैं किससे कहूं कि सदन की कुर्सी और ऊंची हो जाए। जहां ये नया सदन है, वहीं मैं आपकी पीठ के पीछे देख रहा हूं, पत्थर तो सही लगे हैं लेकिन कुछ दरार में मुझे कुछ सीमेंट अब भी लगा दिखाई दे रहा है। अध्यक्ष महोदय मुझे उम्मीद है कि आप जितना सत्ता पक्ष को सम्मान देंगे उतना ही विपक्ष का सम्मान करके हमें भी अपनी बात रखने का मौका देंगे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025