आजकल सोशल मीडिया युवाओं की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है. सोशल मीडिया पर युवा शोहरत पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं. वहीं इनमें से कुछ को ना तो पुलिस और प्रशासन का खौफ होता है और ना ही समाज का. इन्हीं में से एक युवा है राहुल खारी. जो कि अक्सर कॉलेज के सामने ही स्टंटबाजी करता है. नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में कॉलेज के सामने राहुल खारी का एक और स्टंटबाजी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
कॉलेज के सामने कार से स्टंट
राहुल खारी नामक युवक नॉलेज पार्क में कॉलेज के सामने कार से स्टंट कर रहा है. इसमें वह बहुत तेज रफ्तार से कार चलाता हुआ आता है और अचानक कार से धूल उड़ाता हुए गाड़ी को टर्न करता है. फिर गाड़ी में ब्रेक लगाकर नीचे कार से बाहर आता है और विजयी मुद्रा में मुट्ठी भींचकर हवा में हाथ उठाकर अपनी जीत का आगाज करता है.
राहुल खुद ही शेयर करता है स्टंटबाजी के वीडियो
राहुल खारी अपना वीडियो खुद ही अपने एक्स अकाउंट और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करता है.उसके काफी सब्सक्राइव भी हैं. वीडियो को बड़ी संख्या में लाइक भी मिलते हैं. वहीं कुछ लोगों ने पुलिस को टैग करते हुए कारवाई की अपील की है. लोगों का कहना है कि किसी की जान जोखिम में डालकर ऐसी स्टंटबाजी की इजाजत किसी को भी नहीं मिलनी चाहिए.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025