पति-पत्नी और वो के मामले तो आपने भी खूब सुने होंगे ऐसे मामलों का अंत तो सिर्फ समझौता ही होता है लेकिन ऐसे मामले सामने आने पर लोगों के लिए चर्चा का विषय जरूर बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला झांसी में सामने आया है, जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां सिंचाई विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर की पत्नी ने अपने पति की जूनियर इंजीनियर प्रेमिका के घर पहुंच कर दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और खूब बवाल काटा।
3 साल से चल रहा था दोनों के बीच अफेयर
दरअसल सिंचाई विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर षष्टेश्वर नाथ की शादी फिरोजाबाद के सरजीवन नगर की रहने वाली रचना सिंह से साल 2018 में हुई थी। शादी के बाद शुरुआत में तो सब ठीक-ठाक चलता रहा, मगर असिस्टेंट इंजीनियर पति षष्टेश्वर नाथ के झांसी में पोस्टिंग के दौरान विभाग की एक महिला कर्मचारी से प्रेम संबंध बन गए। 1 साल पहले इंजीनियर के अफेयर का पत्नी को चला। जिस पर उसने विरोध किया, लेकिन पति सुधरने के बजाय उसे प्रताड़ित करने लगा। असिस्टेंट इंजीनियर का झांसी से सिद्धार्थनगर ट्रांसफर हो गया था, लेकिन फिर उसका झांसी में महिला कर्मचारी से मिलने आना जारी है। असिस्टेंट इंजीनियर की पत्नी बीते दिन अपने बेटे और भाई को लेकर झांसी स्थित उसके घर पहुंची, तो पति और उसकी प्रेमिका ने अभद्रता की। असिस्टेंट इंजीनियर षष्टेश्वर नाथ शादीशुदा है, जबकि JE की अभी तक शादी नहीं हुई है। असिस्टेंट इंजीनियर की पत्नी के अनुसार दोनों के बीच 3 साल से चल अफेयर चल रहा है।
पति विरोध करने पर करता है मारपीट- रचना
रचना सिंह ने बताया ’कि मेरा एक बच्चा है। पति पिछले 2 साल मुझे किसी ना किसी बहाने मायके भेज देते हैं। जब भी विरोध करती हूं तो पति मारपीट पर उतारू हो जाता है। इसीलिए मैंने पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक रचना और उसके पति के बीच का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। रचना सिंह ने महिला आयोग से भी की शिकायत की है।
पत्नी ने पति पर दहेज मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया
वहीं झांसी पुलिस को दी गई शिकायत में इंजीनियर की पत्नी ने बिना तलाक दिए पति पर प्रेमिका के साथ रहने का आरोप लगाया है। पत्नी ने पति षष्टेश्वर नाथ पर दहेज मांगने और प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामले में महिला थाना प्रभारी किरन रावत ने बताया ’कि रचना की तहरीर पर पति षष्टेश्वर नाथ और उसकी प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच जारी है, जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उस आधार पर कार्यवाही की जाएगी।’
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025