Noida: उत्तर भारत में प्री मानसून की एंट्री होने लगी है, जिससे जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। बुधवार देर रात उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश ने लोगों गर्मी से राहत दिलाई। नोएडा में भी गर्मी के तेवर कम हुए हैं। हालांकि अभी गर्मी का सितम जारी रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि रात में तापमान 31 डिग्री सेलसियस तक पहुंच जाएगा।
लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार के मार्गदर्शन में जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा हीट वेव/लू से बचाव के लिए "क्या करें, क्या न करें" के संबंध में जनहित में एडवाइजरी जारी की गई है। जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने हीट वेव (लू) में "क्या करें क्या न करें" के संबंध में विस्तार बताया।
1.प्रचार माध्यमों पर हीट वेव/लू की चेतावनी पर ध्यान दें।
2.अधिक से अधिक पानी पीयें, यदि प्यास न लगी हो तब भी।
3.हल्के रंग के पसीना शोषित करने वाले सूती वस्त्र पहने।
4.घर से बाहर निकलते समय धूप के चश्मे, छाता, टोपी व चप्पल का प्रयोग करें।
5.अगर आप खुले में कार्य करते हैं तो सिर, चेहरा, हाथ, पैरों को गीले कपडे से ढककर रखें तथा छाते का प्रयोग करें।
6.लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपडे से पोंछे अथवा नहलायें तथा चिकित्सक से सम्पर्क करें.
7.यात्रा करते समय पीने का पानी साथ रखें।
8.ओआरएस, घर में बने पेय पदार्थ जैसे-लस्सी, चावल का पानी, नीबूं पानी, छाछ आदि का उपयोग करें, जिससे शरीर में पानी की कमी की भरपाई हो सके।
9.हीट स्ट्रोक, हीट रैश, हीट कैम्प के लक्षणों जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सरदर्द, उबकाई, पसीना आना, बेहोशी आदि को पहचानना।
10.यदि बेहोशी या बीमारी अनुभव करते है तो तुरन्त चिकित्सकीय सलाह लें।
11. अपने घर को ठण्डा रखें। पर्दे, दरवाजे आदि का प्रयोग करें तथा रात व शाम के समय कमरों व घर को ठण्डा करने के लिये इन्हें खोल दें।
12.पंखे, गीले कपड़े का प्रयोग करें तथा बार-बार स्नान करें।
13.कार्यस्थल पर ठंडे पीने का पानी रखें/उपलब्ध करायें।
14.कर्मियों को सीघे सूर्य की रोशनी से बचने हेतु सावधान करें।
15.श्रमसाध्य कार्यो को ठंडे समय में करने/कराने का प्रयास करें।
16. घर से बाहर होने की स्थिति में आराम करने की समयावधि तथा आवृत्ति को बढायें।
17.गर्भवती महिला कर्मियों तथा रोग्रगस्त कर्मियों पर अतिरिक्त ध्यान देना चाहिये।
हीट वेवमें क्या न करें
1-जानवरों एवं बच्चों को कभी भी बंद/खडी गाडियों में अकेला न छोडें।
2-दोपहर 12 से 03 बजे के मध्य सूर्य की रोशनी में जाने से बचें।सूर्य के ताप से बचने के लिये जहां तक सम्भव हो, घर के निचली मंजिल पर रहें।
3-गहरे रंग के भारी तथा तंग कपडे न पहनें।
4-जब बाहर का तापमान अधिक हो, तब श्रमसाध्य कार्य न करें।
5-अधिक प्रोटीन तथा बासी एवं संक्रमित खाद्य व पेय पदार्थ का सेवन न करें।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025