Noida: गौतमबुद्ध नगर में ट्रैफिक व्यवस्था एक बड़ी समस्या है। जाम से शहर वासियों को रोजाना दो चार होना पड़ता है। आए दिन सड़क हादसे भी होते रहते हैं। जिसे देखते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने यातायात व्वयवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगहों पर पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद दिखे। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का पारा चढ़ गया। पुलिस कमिश्नर ने लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की।
ड्यूटी पर नहीं मिले पुलिस कर्मी
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के औचक निरीक्षण के दौरान कई पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी से नदारद दिखे। जिसके बाद लक्ष्मी सिंह ने लापरवाही बरतने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर ने 28 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया है। जिसमें 6 सब-इंस्पेक्टर, 15 हेड कॉन्स्टेबल और 7 कान्स्टेबल शामिल हैं। इन पुलिस कर्मियों पर अनुशासनहीनता बरतने पर पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई की है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025