Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने सोमवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ मीडिया के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा है। पार्टी ने इसे ''कॉरपोरेट बॉम्बिंग'' का नाम दिया है। पार्टी ने इसके लिए सभी बड़े नेताओं को मैदान में उतारा है। इसी कड़ी में नोएडा में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के 10 साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा रखा।
केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा की प्रेस वार्ता
केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। ये मोदी की गारंटी है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज देश में विकास हो रहा है, गांव की सड़कों को शहरों से जोड़ा जा रहा है, गांव के लोगों को मोदी सरकार में रोजगार मिल रहा है। पिछले दस सालों में एयरपोर्ट बने हैं, कई नई रेलो को लाया गया है,जिससे जनता का सफर अब और भी ज्यादा आसान हो गया है।
मोदी सरकार के गिनाएं कामकाज
केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि साल 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने जो वादे किए थे। उन सभी वादों पर बीजेपी खरी उतरी है। हमने वादा किया था कि, भगवान श्री राम का मंदिर बनेगा, जोकि आज बनकर तैयार हो गया है। जबकि विपक्ष ने हमेशा मंदिर निर्माण का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जब से जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटी है। वहां के लोगों के हाथों में पत्थर नहीं बल्कि कलम और कंप्यूटर होते हैं। पहले वहां दंगे होते थे, लेकिन आज शांति है। देश की सीमाओं पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। आज किसी पर भी हिम्मत नहीं है कि देश की तरफ कोई आंख उठाकर भी देख सके।
विपक्ष पर साधा निशाना
केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दस सालों में चार करोड़ गरीब परिवारों के पक्के घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनकर तैयार हुए है। सरकार फिर से सत्ता में आती है तो तीन करोड़ और पक्के घर गरीब परिवारों को दिए जाएंगे। पिछले दस सालों में मोदी सरकार में एक करोड़ लखपति दीदी बनी है। आने वाले समय में देश में तीन करोड़ लखपति दीदी और बन जाएंगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले गांवों में कुछ काम नहीं हुआ। लेकिन मोदी सरकार में आज चारों तरफ विकास ही विकास हो रहा है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025