Greater Noida: रबूपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क हादसे में घायल एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जाच शुरू कर दी है।
बाइक पर मथुरा से आ रहे दो दोस्त दिल्ली
मृतक के भाई भूपेंद्र निवासी गली नंबर 2 मंडोली दिल्ली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को भूपेंद्र ने बताया कि उसका भाई रविकांत अपने मित्र घनश्याम के साथ शनिवार को बाइक से मथुरा से नोएडा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर की दूरी पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान रविकांत की मौत हो गई तथा घनश्याम की हालत गंभीर बनी हुई है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेस वे जेवर टोल के पास टायर फटने से तेज रफ्तार थार ट्रक से टकरा गई। जिससे थार के परखच्चे उड़ गए और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थार में सवार लोग आगरा से ग्रेटर नोएडा आ रहे थे।
आगरा से नोएडा आ रहे थे थार सवार युवक
जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात थाना जेवर क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस वे जेवर टोल के पास टायर आगरा से नोएडा आ रही तेज रफ्तार थार का अचानक टाययर फट गया। जिससे थार का संतुलन बिगड़ गया और आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे थार में सवार कानपुर निवासी धनराज (23), रायबरेली निवासी मानवेंद्र और जयेंद्र घायल हो गए हैं। जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ परिजनों को सूचित किया। पुलिस अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025