Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक से इको कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पानीपत से बुलंदशहर जा रही थी कार
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि थाना दादरी पर सूचना प्राप्त हुई कि रात को 12.30 बजे ईको कार (यूपी 24 बीए 8268) पानीपत से डासना, सिकन्द्राबाद, बुलन्दशहर होते हुए बदायूं जा रही थी। पेरीफेरल पर पोल नंबर 70 के पास ट्रक (आरजे 25 जीए 7644) से लोहे की प्लेट/सामान गिर गया था। ड्राइवर ट्रक को रोककर लोहे के सामान को चेक कर रहा था। इसी समय पीछे से आ रही ईको कार ट्रक में पीछे से टकरा गयी। ईको कार में सवार 1 महिला सहित कुल घायल 12 व्यक्तियों को थाना दादरी पुलिस द्वारा तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जिनमें अकरम (24) और एक अज्ञात व्यक्ति को डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। शेष घायल व्यक्तियों का इलाज चल रहा है।
हादसे में ये लोग हुए घायल
हादसे में विवेक (22), रजनेश (24), नेत्रपाल (60), सादिक (23), एवरैन (24), देवराज (18), अरविन्द (32), राजेश्वरी (55) वागेश और गजराम घायल हुए हैं। मृतक और घायल सभी बदायूं जिले के रहने वाले थे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025