Greater Noida: थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। शादी समारोह से साथ लौट रहे दो वाहनों में टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को सफदरगंज अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
डी पार्क के पास हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के चौकी डी पार्क के पास रविवार रात्रि 3 बजे महिंद्रा पिकअप और स्विफ्ट कार की टक्कर पीछे से लग गई संतुलन बिगड़ गया और पलट गई। दोनों वाहन में सवार लोग आपस में परिचित के थे। वाहनों में सवार लोग शादी कार्यक्रम के बाद देवला गांव से वापस आंटी फार्म कुलेसरा वापस आ रहे रहे थे।
4 घायलों को सफदरगंज अस्पताल किया गया रेफर
घटना की जानकारी मिलते ही थाना व चौकी का पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को निकटतम अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान असम के रहने वाले मोफीदुल (32), अब्दुल रफीक (35) सुलतान की मौत हो गई। वहीं, अन्य 9 घायलों में से चार को सफदरजंग दिल्ली रेफर किया गया । सभी के परिजन मौजूद है। मृतकों के शव का पंचायतनामा भर अन्य आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025