Hapur: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक के बाद एक 12 गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गईं। गनीमन रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हाईवे पर हादसा सोमवार को सुबह हुआ है, जब तेज रफ्तार से जा रहा एक वाहन दूसरे वाहन से टकरा गया। जिसके बाद कार और हाईवे पर गुजर रहे दूसरे वाहनों के टकराने का सिलसिला सा चल उठा। बताया जा रहा है करीब 12 वाहन इस हादसे में क्षतिग्रस्त हुए हैं। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
कैसे हुआ हादसा?
दरअसल, सोमवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। घने कोहरे के चलते बिजिबिलिटी बेहद कम थी, यानि कुछ दूर के बाद ही दिखाई नहीं पड़ रहा था। ऐसे में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर थाना हाफिजपुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर दूसरे वाहन से टकरा गया। एक वाहन के टकराने के बाद पीछे से आ रहे कई वाहन भी अनियंत्रित हो गये और करीब 12 वाहन एक दूसरे से दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर टकरा गये। कई गाड़ियां तो दूसरी गाड़ियों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है।
Greater Noida: इस समय प्रदेश में पड़ रहा कोहरा जानलेवा साबित हो रहा है। कोहरे के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। नोएडा एनसीआर क्षेत्र में घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसे हो रहे हैं। कोहरे के कारण कम विजविलिट के चलते ज़ेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली लेन पर दयानतपुर गांव के समीप 12 वाहन एक दूसरे से टकरा गए। जिससे आस पास मचा हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल जुट है।

कम स्पीड में वाहन चलाने की अपील
ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की टक्कर होने के बाद जेवर पुलिस अलर्ट हो गई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद जेवर पुलिस ने अनाउंसमेंट कर सभी से की धीमी गति से चलने की अपील की है। कहा गया कि कड़ाके की ठंड में पुलिस कमिश्नरेट सभी को सुरक्षित पहुंचने का प्रयास कर रही है। जिसमें वाहन चालक सहयोग करें।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में कोहरे का कहर जारी है। कोहरे के चलते ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। शनिवार देर रात एक के बाद एक पांच ट्रक आपस में टकरा गया। दनकौर थाना क्षेत्र में विजिबिलिटी कम होने के कारण ट्रक डिवाइडर से टकराने के कारण हादसे में एक चालक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

डिवाइडर तोड़कर ऊपर चढ़ गया ट्रक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत ईस्टर्न पैरिफेरल पर पलवल से नोएडा जाने वाले रास्ते इंडियन पेट्रोल पम्प के पास अत्यधिक कोहरा होने के कारण चलता हुआ ट्रक डिवाइडर तोड़कर ऊपर चढ़ गया। जिस कारण पीछे से आने वाले 5 ट्रक आगे-पीछे टकरा गये। इस हादसे में ट्रक चालक की मृत्यु हो गयी है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस ने क्रेन से हटवाए वाहन
वहीं, हादसे में जौनपुर निवासी रामलवट (60), नूह हरियाणा निवासी प्रवीन (25), बुलंदशहर निवासी अशोक (40)और भूपेन्द्र (30) घायल हुए हैं, जिन्हें जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण हुए हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाया। वहीं, हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को अनाउंस कर जागरूक भी किया।सभी से कोहरे में धीरे और सुरक्षित चलने की अपील की।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025