बंगाल की सीएम ममता बनर्जी चोटिल हो गई हैं. जिसकी जानकारी टीएमसी ने अपने X हैंडल पर दी है. टीएमसी ने लिखा कि हमारी चेयरपर्सन को गंभीर चोट आई है. उनके लिए दुआ कीजिए. इसके साथ ही सीएम ममता की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें उनके माथे से खून निकलता दिख रहा है. उन्हें कोलकाता के SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. इसके पहले सामने आया था कि सीएम ममता अपने घर पर ट्रेड मिल पर वॉक करते समय गिर गईं थीं. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. इसके बाद अभिषेक बनर्जी उन्हें अस्पताल ले गए. बता दें कि सीएम ममता बनर्जी इसके पहले भी हादसे का शिकार हो चुकी हैं
जनवरी 2024 में हुईं थी सड़क हादसे का शिकार
आपको बता दें कि इसी साल जनवरी में ममता बनर्जी सड़क हादसे का शिकार हो गई थीं. उस दौरान वह बर्धमान से कोलकाता वापस लौट रही थीं. सूत्रों के मुताबिक बारिश की वजह से ममता बनर्जी कार से वापस लौट रही थीं. इसी दौरान धुंध की वजह से कार के ब्रेक लगाने के दौरान ममता बनर्जी के सिर में हल्की चोट लगी. जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी के काफिले में एक अन्य कार के आने से.ड्राइवर को अचानक ब्रेक लगानी पड़ी. जिसकी वजह से उनके सिर में चोट लगी थी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बर्धमान जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गईं थीं. पहले उन्हे हेलीकॉप्टर से वापस आना था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते उन्हें सड़क मार्ग चुनना पड़ा था.
27 जून 2023 को भी हुईं थीं हादसे का शिकार
साल 2023 जून में भी वह एक हादसे का शिकार हो गई थीं. यह दुर्घटना 27 जून को खराब मौसम के बाद सिलीगुड़ी के पास सेवोके एयरबेस पर उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हुई थी. इससे पश्चिम बंगाल की सीएम और TMC प्रमुख ममता बनर्जी के बाएं पैर में चोट लग गई थी. तब उनके बाएं घुटने और पीठ में चोट लगी थी.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025