Noida: नोएडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। थाना जारचा क्षेत्र में नहर में नहाने उतरा युवक डूब गया। साथियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपने स्तर पर पहले खोजबीन की। सफलता न मिलने पर गोताखोरों को बुलाया। गोताखोर युवक को नहर में तलाश रहे हैं।
मूलरूप से मैनपुरी का रहने वाला था युवक
जानकारी के अनुसार, मैनपुरी जिले का मूल निवासी और वर्तमान में ईकोटेक-12 के रोजा जलालपुर में रह रहे गौरव (22) अपने साथियों के साथ थाना जारचा क्षेत्र के पियावली नहर में नहाने आया था। गौरव नहर में नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इस पर उसके साथियों ने शोर मचाया। लेकिन जब तक कोई गौरव की मदद के लिए पहुंचता वह डूब गया।
वहीं, गौरव के साथियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक की तलाश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद एनडीआरएफ व आसपास के गोताखोरों को बुलाया गया है। एनडीआरएफ और गोताखोर पियावली नहर में सर्च अभियान चला रहे हैं। इसके साथ ही गौरव के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025