सिक्सर किंग युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अक्सर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर जुबानी हमला करते रहते हैं। हाल ही में योगराज सिंह ने जी स्विच को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने धोनी को तो बातें सुनाई ही, साथ ही पूर्व कप्तान कपिल देव को भी घेरे में ले लिया। आपको बता दें, युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह भी भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए 1 टेस्ट और 6 वनडे खेले हैं।
योगराज सिंह ने कपिल देव पर लगाया आरोप
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के रिश्ते कपिल देव से कुछ तनावपूर्ण हैं। योगराज सिंह के मुताबिक, साल 1981 में कपिल देव उनमें अपना प्रतिद्वन्दी देखते थे, यही वजह है कि उन्होंने उन्हें टीम से बाहर कर दिया। योगराज सिंह ने इंटरव्यू में कहा कि मैं लोगों को दिखाना चाहता हूं कि योगराज चीज क्या है? आज सारी दुनिया मेरे पैरों के नीचे है। वहीं जिन लोगों ने बुरा किया उनमें से किसी को कैंसर है, किसी का घर टूट गया, तो किसी का बेटा ही नहीं है। उन्होंने कहा कि आप समझ रहे होंगे कि मैं किसकी बात कर रहा हूं। वो हैं आपके सर्वाकालिक महान कप्तान मिस्टर कपिल देव।
‘वो हाल करके छोड़ूंगा दुनिया थूकेगी’
योगराज सिंह ने आगे कहा कि कपिल देव को मैंने कहा था कि वो हाल करके छोड़ूंगा दुनिया थूकेगी पर आज युवराज सिंह के पास 13 ट्रॉफी है और कपिल देव के पास सिर्फ एक वर्ल्ड कप। बस बात यहीं पर खत्म हो जाती है।
धोनी पर फिर से साधा निशाना
योगराज सिंह महेंद्र सिंह धोनी पर जुबानी हमला करते अक्सर सुनाई देते है। एक बार फिर से योगराज सिंह धोनी पर बोले कि वो जिंदगी भर धोनी को माफ नहीं करेंगे। उन्होंने धोनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अपना चेहरा शीशे में देखना चाहिए। धोनी ने युवराज की जिंदगी बर्बाद कर दी है। वो अभी 4-5 साल और खेल सकता था। योगराज सिंह ने भारत को वर्ल्ड कप जिताने के लिए अपने बेटे युवराज सिंह को भारत रत्न से भी नवाजे जाने की मांग की।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025