Greater Noida: देश में हृदय रोगों की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर लोगों में जागरूकता फ़ैलाने के लिए यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा ग्रेटर नोएडा में 30 सितंबर को 3 किलोमीटर की वाकाथॉन का आयोजन किया जायेगा। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर ‘चलता रहे मेरा दिल’ के बैनर के नाम से 3 किलोमीटर के वाकाथॉन सुबह 5:30 बजे अस्पताल से शुरू किया जाएगा।
वाकाथॉन के बाद एक इंटरेक्टिव सेशन में दिल को स्वस्थ रखने के लिए जीवनशैली और हार्ट अटैक के रोकथाम पर चर्चा की जाएगी। इस चर्चा को वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ पंकज रंजन, ह्रदय सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ अखिल रुस्तगी, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ दीपांकर वत्स व डॉ अजीत सिंह द्वारा संबोधित किया जाएगा। स्थानीय निवासियों सहित डॉक्टर व अस्पताल का स्टाफ इस वाल्कथॉन में भाग लेंगे ।
वॉकाथॉन का टी-शर्ट लॉन्च
मुख्य अतिथि सुनील कुमार शर्मा, चीफ मेडिकल अफसर, गौतम बुध नगर व श्री साद मिया खान, डिप्टी कमिशनर ऑफ़ पुलिस, गौतम बुध नगर की उपस्थिति में यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने अपनी वॉकाथॉन की टी-शर्टों को लॉन्च किया। हृदय रोगों के बारे में आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने के संदेश के साथ इन टी-शर्टों को वाकाथॉन में प्रतिभागियों को दिया जाएगा।
युवाओं में भी बढ़ रही हृदय संबंधी बीमारियां
यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के असिस्टेंट मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुनील बालियान ने कहा, “यह चिंताजनक है कि ह्रदय सम्बन्धी बीमारियां बूढ़ों में ही नहीं युवाओं में भी बढ़ रही हैं। क्षेत्र के प्रमुख स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के रूप में यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम दिल की बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करें। इस वॉकाथॉन का मुख्य उद्देश्य दिल को स्वस्थ रखने के लिए शारीरिक व्यायाम, आहार और स्वस्थ जीवन शैली पर जागरूकता फैलाना है, ताकि निवासियों को हृदय रोगों का शिकार होने से बचाया जा सके।"
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025