मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह पर भरोसा जताया है। योगी सरकार ने 6 महीने का और सेवा विस्तार कर दिया है। डॉ अरुणवीर सिंह अब 2024 दिसंबर तक यमुना अथॉरिटी के सीईओ रहेंगे। अरुणवीर सिंह 2019 में रिटायर हुए थे, इसके बाद से योगी सरकार इनका कार्यकाल लगातार बढ़ा रही है। अरुण वीर सिंह का कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा था इससे पहले ही सरकार ने फिर से सेवा विस्तार कर दिया है। गौरतलब है कि पीसीएस अफसर अरुण सिंह को 2006 में IAS में प्रमोट किया गया था। माना जा रहा है कि यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट और इंटरनेशनल फिल्म सिटी का कार्य सही तरीके से संपन्न हो इसलिए सरकार अरुण सिंह को अपने साथ रखना चाह रही है।
2016 में बने थे सीईओ
डॉ अरुण वीर सिंह जुलाई 2016 में यमुना प्राधिकरण के सीईओ बनाकर आए थे और जब सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने यमुना प्राधिकरण की कमान संभाली थी। उस समय प्राधिकरण भारी भरकम कर्ज़ में दबा हुआ था। उसके कड़ी मेहनत और परिश्रम से आज यमुना प्राधिकरण में देश के साथ विदेशो से व्यापार और लोग निर्यात करने आ रहे हैं। यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट), फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, ट्राय पार्क, औद्योगिक विकास कंपनी और शिक्षा शिक्षण संस्थानों का निर्माण होने के बाद क्षेत्र की मांग विश्व पटल पर बढ़ी है।
कौन है डॉ. अरुणवीर सिंह
डॉ अरुणवीर सिंह उत्तर प्रदेश लोक सेवा (पीसीएस) संवर्ग के प्रशासनिक अधिकारी थे। वर्ष-2006 में पदोन्नत होकर वह आईएएस अधिकारी बने। वर्ष-1959 में बस्ती (अब सिद्धार्थनगर) में जन्मे डॉ. अरुणवीर सिंह 2016 से यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण सीईओ पद पर कार्यरत हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025