Noida: थाना दादरी क्षेत्र में दिनदहाड़े गोली मारने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब 6ः30 बजे बती पत्नी लेखी (50 ) निवासी आनंगपुर हरियाणा अपनी बहन राजकली पत्नी जयराम के घर डेरिन कोट थाना दादरी गौतम बुद्ध नगर मिलने आई थी।
घायल महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती
इसी दौरान राजकली के प्रपोत्र प्रीत ने अपनी दादी की बहन बती को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए भांजा सतरपाल जिम्स अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है। घायल महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है।
बहन के पोते ने मारी गोली
पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्टया जांच के दौरान पता चला कि प्रीत को शक था कि उसकी दादी की बहन बती उसके घर के लोगों पर टोटका करती है । इसी शक में प्रीत ने अपनी दादी की बहन बती को गोली मार कर घायल कर दिया। पुसलिस इस मामले में आवश्यक आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में दादी की बहन को गोली मारने वाले पोते को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस तमंचा से कहां लिया था, इसकी जांच कर रही है।
घायल महिला का अस्पताल में चल रहा इलाज
गौरतलब है कि थाना दादरी क्षेत्र में रविवार शाम करीब 6ः30 बजे बती पत्नी लेखी (50 ) निवासी आनंगपुर हरियाणा अपनी बहन राजकली पत्नी जयराम के घर डेरिन कोट थाना दादरी गौतम बुद्ध नगर मिलने आई थी। इसी दौरान राजकली के प्रपोत्र प्रीत ने अपनी दादी की बहन बती को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए भांजा सतरपाल जिम्स अस्पताल भर्ती कराया गया था, जहां इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। दादरी पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
टोटका करने के शक में मारी थी गोली
पुलिस की जांच में पता चला था कि प्रीत को शक था कि उसकी दादी की बहन बती उसके घर के लोगों पर टोटका करती है । इसी शक में प्रीत ने अपनी दादी की बहन बती को गोली मार कर घायल कर दिया। गिरफ्तार आरोपी की दादी की बहन ने जमीन खरीदने के लिए दिए थे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025