Greater Noida: सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। लिविंग रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या उसके प्रेमी और भाई की थी। दोनों ने एक सप्ताह पहले महिला की हत्या कर शव को नॉलेज पार्क क्षेत्र में फेंक दिया था। शव की पहचान उसकी बहन ने की थी।
11 सितंबर से महिला थी लापता
नोएडा एसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि मलकपुर गांव में रहने वाली सीमा 11 सितंबर से अपने घर से लापता थी। सीमा की बहन ने 17 सितंबर को उसकी रिपोर्ट सूरजपुर थाने में लिखवाई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस ने शक के आधार सीमा के लिव इन पार्टनर सुधांशु को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में सुधांशु ने पूरी दास्तान पुलिस को बता दी।
सुधांशु ने पुलिस को बताया कि सीमा की 11 सितंबर की रात हत्या कर शव को नॉलेज पार्क क्षेत्र में फेंक दिया था। वह सीमा के साथ 2 साल से रिलेशनशिप में रह रहा था, दोनों का एक बच्चा भी हुआ था। लेकिन इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को नहीं दी थी।
शादी तय होने पर भाई के साथ मिलकर रची साजिश
एसीपी ने बताया कि इधर सुधांशु की शादी उसके परिजनों ने कहीं और तय कर दी थी। इस बात का सीमा को पता चलने पर सुधांशु से लड़ाई की। इसके बाद सुधांशु और उसके भाई दीपांशु ने सीमा को मारने की साजिश रची और नॉलेज पर क्षेत्र में ले जाकर हत्या कर दी।
बदनामी के डर से उठाया खौफनाक कम
एसीपी ने बताया कि सुधांशु और दीपांशु को डर था कि यदि उसके परिजन और रिश्तेदारों को पता चलेगा कि तो एक महिला के साथ लिविंग में रहता है और बच्चा भी है तो बदनामी होगी। इसी बदनामी के दर से दोनों ने हत्या की साजिश रच डाली।
Greater Noida: थाना दादरी क्षेत्र में सुबह होते ही बदमाशों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। एक महिला को बदमाशों ने घर से कुछ दूरी पर गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दादरी क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी राजकुमारी पत्नी पुष्पेंद्र अपने घर से सुबह करीब 8:30 बजे सूरजपुर जा रही थी। राजकुमारी अपने घर से जैसे ही कुछ दूरी पर पहुंची तो 2 बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और बदमाश मौके से फरार हो गए।
पैसे के लेनदेन विवाद में बहन ने दी थी धमकी
जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोगों में राजकुमारी को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने घोषित कर दिया। राजकुमारी सूरजपुर में मेड का काम करने जाती थी।
मृतका की बेटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर उनका विवाद मौसी सोनिया उर्फ सोनी पत्नी मेहरचंद निवासी ग्राम गोड़ी जिला पलवल हरियाणा के साथ चल रहा है। जिसको लेकर मौसी आए दिन धमकी देती रहती थी।
वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना के कुलसी के लिए टीम गठित कर दी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025