Noida: नोएडा में एक महिला के नाले में गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला ने चलते-चलते नाले में छलांग लगा दी। जबकि पुलिस इस मामले में कुछ और कह रही है। फिलहाल राहगीरों ने समय रहते महिला को सकुशल नाले से निकाल लिया और जान बच गई। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि नाले के आसपास भीड़ एकट्ठा है। वहीं, दो महिलाएं नाले से महिला को निकाल रही हैं। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। यह मामला सेक्टर 11 के नाले का है।
राहगीरों ने सकुशल निकाला
पुलिस के मुताबिक, हरौला सेक्टर 5 थाना फेस 1 की रहने वाली सोमवार को खुशबू पत्नी जयप्रकाश कुशवाहा सेक्टर 11 कंपनी में नौकरी करती है। ड्यूटी से छुट्टी के बाद खुशबू नाले के किनारे-किनारे चल कर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान खुशबू को चक्कर आया और वह नाले में गिर गई। जिन्हे राहगीर द्वारा सकुशल निकाल लिया गया है। वहीं, सूचना पर खुशुबू के पति जयप्रकाश भी मौके पर पहुंच गए। जो अपनी पत्नी को साथ लेगए। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025